![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2021/08/IMG_20210801_123523-840x837.jpg)
हमसे व्हाट्सएप के जुड़ने के लिए टच करें
समस्तीपुर:- जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के सतमलपुर वार्ड संख्या:- 5 की यह मामला है। जहां गुरुवार की सुबह ससुराल आए युवक का शव बरामद किया गया है। वहीं मृतक की पहचान वैशाली जिला के पातेपुर थाना क्षेत्र के कोआही गांव निवासी शिवचंद्र साह के पुत्र बैजू साह (36 वर्ष) के रूप में की गई है।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2021/08/IMG-20210830-WA0007-608x840.jpg)
मृतक का शव घर के कमरे के अंदर नग्न अवस्था में पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के माता, पिता, चाचा, मामा, भाई सहित अन्य ग्रामीणों ने सतमलपुर स्थित बैजु के ससुराल पहुंचे तो देखा कि मृतक कि पत्नी सहित घर के सभी सदस्य फरार थे। वहीं उनके बेटे का शव घर के कमरे में नग्न अवस्था में पड़ा हुआ था। परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2021/08/IMG_20210815_104453_705-840x840.jpg)
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संतोष कुमार, दारोगा विकास कुमार आलोक, एस आई नागेश्वर प्रसाद सहित अन्य पुलिस बल पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है। स्थानीय पुलिस ने कागजी कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2021/08/IMG-20210814-WA0000-840x840.jpg)
पुलिस ने बैजू के शव से कुछ हीं दूरी पर एक हाथ का कॉपर तार, जंघिया व गमछा बरामद किया है। वहीं मृतक के परिजन ने बताया कि 6 वर्ष पहले उसके बेटे की शादी दिनेश साह की पुत्री जूली कुमारी से हुई थी। शादी के बाद उन्हें 5 वर्ष का एक बच्चा भी है। रक्षा बंधन के दिन बैजू अपनी पत्नी के साथ सतमलपुर के लिए घर से निकला था, रास्ते में विवाद होने पर बैजू अपने घर लौट आया और जूली अपने मायके चली गई। बीते 31 अगस्त को फिर बैजू पत्नी की बिदागरी कराने अपने ससुराल आया था। ग्रामीणों द्वारा बीती रात सूचना दी गई कि बैजू की मौत हो गई है।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2021/08/IMG_20210815_092357-840x826.jpg)
इस घटना को लेकर मृतक के पिता शिवचंद्र साह के द्वारा थाने मे आवेदन दिया गया है, जिसमें पत्नी सहित ससुराल पक्ष के सात लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि शव पर कोई जख्म का निशान नहीं पाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2021/08/IMG_20210723_220028-1-840x550.jpg)
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2021/08/IMG_20210831_204948-825x840.jpg)