*युवाओं के द्वारा अज्ञात वृद्ध महिला के शव का किया अंतिम संस्कार। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

MK
Desk

समस्तीपुर:- जिले के जितवारपुर विशनपुर गांव में युवाओं की एक टोली ने जाति-धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता की एक मिसाल कायम किया।

बता दें कि विशनपुर गांव के सरकारी बस पड़ाव में पिछले कुछ दिनों से रह रही एक भटकी हुई वृद्ध महिला की मृत्यु हो गई। उस अज्ञात वृद्ध महिला की लाश ऐसे ही पड़ी हुई थी।

जिसे देख कर जितवारपुर- विशनपुर के कुछ युवाओं के द्वारा उस भटकी हुई अज्ञात वृद्ध महिला के शव का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं  युवाओं के द्वारा पूरे विधि विधान से समस्तीपुर प्रखंड के कोठी घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया। इस युवाओं की टोली ने जो मानवता का संदेश पूरे समाज को दिया है।

उसकी चारों ओर प्रशंसा हो रही है। इस मौके पर उपस्थित युवाओं के द्वारा जिसमें हिंदू और मुस्लिम दोनों धर्म के युवा उपस्थित थे।  मृत वृद्ध महिला की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

वहीं युवाओं की टोली में राजन यादव, कंचन यादव, निरज कुमार, प्रकाश कुमार, ढूना ठाकुर, मो० आशिक इकबाल, रणवीर ठाकुर इत्यादि ग्रामीण शामिल थे।

Related posts

Leave a Comment