*तिरंगे का अपमान, देर शाम तक लहराता रहा राष्ट्रीय ध्वज। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

आंगनवाड़ी सेविका को नोटिस भेजा जाएगा:- प्रखंड बाल विकास पदाधिकारी।

नवीन कुमार वर्मा।

समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के कुढ़वा पंचायत वार्ड संख्या नौ के आंगनवाड़ी सेविका अनिता देवी के द्वारा केंद्र संख्या:- 322 में राष्ट्रीय ध्वज बीते मंगलवार को लगभग गयारह बजे फहराया गया।

लेकिन देर शाम करीब सात बजे संध्या तक फहराता रहा। वहीं केंद्र की संचालिका अनिता देवी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।

इस संदर्भ में प्रखंड बाल विकास पदाधिकारी शुशीला कुमारी को दूरभाष पर संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि कल इस संदर्भ में आंगनवाड़ी सेविका को नोटिस भेजा जाएगा।

Related posts

Leave a Comment