*भारत बंद का मिला जुला असर देखने को मिला। हर खबर पर पैनी नजर।*

जकी

समस्तीपुर:- भारत बंद को लेकर राजद कार्यकर्ताओं ने मुसरी घरारी चौराहा पर बंद का मिला जुला असर देखा गया। बताया जाता है की किसान विरोधी कानून के खिलाफ राजद के कार्यकर्ताओं ने मुख्य मार्ग को सुबह से ही जाम कर केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी कर रहे थे। बंद मे शामिल लोगो का कहना है की जबतक सरकार इस कानून को वापस नहीं लेती हैं तो इसी तरह आवाज बुलंद करते रहेंगे। आज बंद को लेकर एनएच 28 और एसएच 103 मार्ग पूर्णत: बंद रहा, जिसके कारण सड़क के दोनो ओर गाड़ियों की लम्बी कतार लगी रही।

बंद में शामिल मुख्य लोगों में जिला अध्यक्ष अल्प संख्यक प्रकोष्ठ समस्तीपुर के मो० नसीम अब्दुल्लाह, अरविन्द सहनी, रंजीत राय, लालबाबु महतो, अनिस राय, कैफ़ी आजमी, नैयर अताउर रहमान, नौशाद राजा के अलावा राजद के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। ईधर दिल्ली किसान आंदोलन के समर्थन में किसानों द्वारा भारत बंद पर भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने किया समस्तीपुर के ताजपुर में नेशनल हाई वे का चक्का जाम कर सरकार का विरोध जताया। माले नेता सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, बृहमदेव प्रसाद सिंह, बंदना सिंह, आशिफ होदा, नौशाद तौहीदी आदि के नेतृत्व में झंडे, बैनर, नारे लिखे प्लेकार्ड लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गांधी चौक के पास सड़क जाम कर कर रहे थे प्रदर्शन। इसी तरह विभिन्न किसान संगठनों के समर्थन में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के जिला अध्यक्ष अनंत कुशवाहा के नेतृत्व में समस्तीपुर में किसान विरोधी बील काला कानून वापस लेने के मांंग को लेकर भारत बंद का समर्थन रलोसपा के बैनर तले ओवरब्रिज के पास किया गया है। समस्तीपुर जिले के विभिन्न सड़को पर जुलूस निकाल कर बंद कराया।

जिला अध्यक्ष अनंत कुशवाहा ने कहा की अगर भारत सरकार मनमानी करती रहेगी तो हम विपक्षी पार्टी व किसान संगठन व भारत के आवाम सरकार से लड़ते रहेंगे। उन्होने कहा की आज किसान दर दर की ठोकर खा रहे हैं। उनका कोई सुनने वाले नहीं हैं। भारत सरकार के द्वारा तीन काला कानून लाया गया। वह भारत के किसान के हित में नहीं है। वे कानून देश विरोधी कानून हैं। आज भारत सरकार चंद उद्योगपतियो के इशारे पर इस कानून को लाकर भारत के जनता को ठग रही है। बंद में अनंत कुशवाहा के अलावा रंजीत कुमार, लाल बाबू महतो, आदित्य कुमार ठाकुर, इन्द्रजीत कुमार, मुकेश कुमार सिंह आदि ने भाग लिया। ईधर महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर अपना विरोध जताया। भारत बंद को लेकर उत्साहित समर्थकों ने जिला मुख्यालय, मुसरीघरारी, सातनपुर, कल्याणपुर, रोसड़ा, हसनपुर, दलसिंहसराय, ताजपुर, विद्यापतिनगर, मोहिउद्दीननगर, पटोरी सहित एनएच 28 पर जगह जगह चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शन कर रहे विभिन्न राजनीतिक दल के कार्यकर्ता इस कृषि बिल कानून को काला कानून बतलाते हुए प्रधानमंत्री के विरोध में जमकर नरेबाजी किया। साथ ही बिल को वापस लेने की मांग कर रहे थे।

इस भारत बंद में महागठबंधन के साथ आरएलएसपी कार्यकर्ता भी शामिल हुए। वहीं बंद की वजह से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। एनएच पर जगह जगह गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही। किसान आंदोलन के समर्थन में आहूत भारत बंद का समस्तीपुर में खासा असर देखने को मिला, सुबह से ही घने कोहरे के बीच तमाम विपक्षी पार्टियों ने सड़क पर उतरकर जगह जगह यातायात को बंद कर दिया। बंद में वामपंथी संगठनों के साथ ही राजद, कांग्रेस, आरएलएसपी, जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता भी आंदोलन में शामिल थे।

Related posts

Leave a Comment