*कृषि कानूनों के विरोध में भारत बंद का रहा मिला जुला असर। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा

समस्तीपुर:- केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए जनविरोधी कृषि कानूनों के विरोध में मंगलवार को आहूत भारत बंद के आलोक में समस्तीपुर जिला में भी सम्पूर्ण विपक्ष व किसान संगठनो ने विभिन्न चौक-चौराहो पर धरना देकर यातायात ठप किया तथा बाजारों को बंद कराया। वहीं महागठबंधन के कार्यकर्ताओ ने आज जिला मुख्यालय के दुकानों को बंद कराया तथा दिन के 10:30 बजे से 02.30 बजे तक ओवरब्रीज के पास धरना -प्रदर्शन कर 04 घंटे तक समस्तीपुर – मुसरीघरारी पथ को जाम किया।

इस मौके पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए स्थानीय विधायक सह राजद के प्रदेश प्रवक्ता अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा लाये गए तीनो कृषि कानून जनविरोधी व किसन विरोधी है। कृषि कानून देश के अन्नदाता के साथ धोखा व छलावा है। कृषि कानून को लेकर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि APMC एक्ट का क्लॉज 18 और 19, कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग एक्ट में दिक्कतें हैं, जो किसानों को किसी भी तरह की सुरक्षा नहीं देते हैं।

उन्होंने कहा कि भारत के संविधान का आर्टिकल 19 देश के लोगों को अपनी आवाज उठाने का अधिकार देता है। लेकिन कृषि कानून का ये एक्ट किसी भी तरह की कानूनी चुनौती देने से रोकते हैं। जनहित में इन कृषि कानूनों को वापस लिया जाना चाहिए। राजद विधायक ने कहा कि हमारी एक आपत्ति विवादित प्रावधान को लेकर भी  है। जिसके तहत खेती का अवशेष जलाने पर किसान को 5 साल की जेल और 1 करोड़ रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। उन्होंने मांग किया कि  पंजाब में पराली जलाने के चार्ज लगाकर गिरफ्तार किए गए किसानों को छोड़ा जाए। वहीं विधायक ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों को वापस लिया जाए क्योंकि ये किसानों के हित में नहीं है और कृषि के निजीकरण को प्रोत्साहन देने वाले हैं। इनसे होर्डर्स और बड़े कॉरपोरेट घरानों को फायदा होगा।

इस मौके पर राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी, पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, भाकपा के जिला मंत्री सुरेन्द्र सिंह “मुन्ना”, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो० अबू तमीम, माकपा जिला मंत्री रामाश्रय महतो, भाकपा माले के जिला मंत्री प्रोफेसर उमेश कुमार राय, रालोसपा जिलाध्यक्ष अनंत कुशवाहा, राजद के प्रदेश महासचिव फैजुर रहमान फैज, प्रदेश सचिव विनोद कुमार राय, जिला उपाध्यक्ष चन्द्रिका प्रसाद सिंह, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , भिखारी लाल सिंह, प्रेम प्रकाश शर्मा, जितेन्द्र सिंह चंदेल सहित आदि मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment