*दलसिंहसराय व गुलनाज हत्याकांड के खिलाफ आइसा ने निकाला कैंडलमार्च। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा

समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय नवादा में एक ही परिवार पर नरसंहार के उद्देश्य फायरिंग, हत्याकांड एवं वैशाली के देसरी में छेड़खानी का विरोध करने पर गुलनाज को जिंदा जलाकर मारने के खिलाफ सोमवार की शाम आइसा द्वारा शहर के स्टेडियम गोलंबर से कैंडलमार्च निकाला गया। अपने हाथों में नारे लिखे कार्डबोर्ड एवं मोमबत्ती लेकर नारे लगाते हुए आइसा कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में ओवरब्रिज चौराहा स्थित अंबेडकर स्थल पहुंचे। मौके पर जुलूस सभा में तब्दील हो गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष मनीषा कुमारी ने की एवं संचालन शाहबाज न्याजी ने किया।

वहीं मनीष यादव, जिला सह सचिव प्रीति कुमारी, जिला उपाध्यक्ष मनीषा कुमारी, चांदनी भारती, जानवी कुमारी, द्रख्शा जबीं, राहुल कुमार, राजू झा, शिव झा, राजा कुमार, आशीष कुमार, ऋतिक, मो० सगीर, मो० अरबाज, अधिवक्ता अकबर रजा, आइसा जिला प्रभारी सह भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सभा को संबोधित किया। बतौर मुख्य वक्ता सभा को संबोधित करते हुए आइसा जिला सचिव सह राज्य उपाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि दलसिंहसराय के नवादा में एक ही परिवार के बच्चे एवं महिला समेत 2 लोगों को गोली मारकर हत्या एवं 5 लोग को घायल अपराधियों ने कर दिया था। वहीं अपने साथ छेड़खानी का विरोध करने पर वैशाली जिला के देसरी में गुलनाज को जिंदा जलाकर मार दिया गया। यह दोनों घटना हृदयविदारक है, दोनों घटना के आरोपी छुट्टा घूम रहा है। प्रशासन अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार करें अन्यथा आंदोलन तेज किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विभिन्न संगठन के कार्यकर्ताओं ने मार्च में भाग लेकर आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग किया।

Related posts

Leave a Comment