*मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने हेतु बैठक की मांग की। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

Dk Desk समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय नगर पंचायत के मुख्य वार्ड पार्षद एवं उप-मुख्य पार्षद के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने हेतु 8 वार्ड पार्षदों ने लिखित आवेदन एसडीओ एवं कार्यपालक पदाधिकारी को देकर बैठक आहूत करने की मांग की है। वहीं दिए गए आवेदन में वार्ड पार्षदों ने मुख्य पार्षद एवं उप- मुख्य पार्षद पर विश्वास में लेकर कोई भी निर्णय नहीं लेने, बैठक में लिए गए प्रस्तावों के विपरीत मनमाने तरीके से कार्य करने आदि का आरोप लगाया है। बताते चलें कि दलसिंहसराय नगर पंचायत में कुल 14 वार्ड…

*युवक ने फाँसी लगाकर दी अपनी जान, पुलिस जांच में जुटी। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

Dk Desk समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मालपुर पुरवारी पट्टी वार्ड नंबर 6 निवासी गुलशन राम के 25 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। वहीं घटना की सूचना ग्रामीणों से मिलने के उपरांत मौके पर पहुंचकर दलसिंह सराय थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। वहीँ परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना था। इसके साथ ही घटना को लेकर पूरे गाँव मे शोक की लहर दौड़ पड़ी। यह घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।

*कचरे के बदले गैस देने की योजना की शुरुआत कुलपति डा० रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने की। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के डा० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डा० रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने मधुबनी के सुखेत गांव में कचरे से कमाई योजना के अंतर्गत कचरे के बदले गैस देने की योजना की शुरुआत की। इस कार्यक्रम में डा० श्रीवास्तव ने कहा कि इस योजना को शुरू करना उनके सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने कहा कि इस योजना से न सिर्फ गांव में सफाई रहेगी बल्कि पूरे गांव की खाद की जरूरत भी पूरी हो जायेगी। इस योजना से गांव के चौदह पंद्रह…

*कुलपति ने केंद्र सरकार के आम बजट की सराहना की। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के डॉ० राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पुसा के कुलपति डॉ० रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने केंद्र सरकार आम बजट की सराहना की है। उन्होंने कहा कि इस बजट में कृषि क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया है। जिससे इस क्षेत्र में स्वरोजगार के अवसर का मार्ग प्रशस्त होगा और बेरोजगार युवक- युवतियों को वि०वि० के नवीनतम अनुसंधान व तकनीक पर आधारित स्वरोजगार प्राप्त होंगा। आत्मनिर्भरता से ओत प्रोत एक नए राष्ट्र के- निर्माण में यह बजट बेशक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि वित्त…

*श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड क्षेत्र में स्मृतिशेष सुशीला देवी पति स्मृतिशेष शारदानंद मिश्र (शत्रुघ्न मिश्र) की याद में सुलतानपुर पूरब गांव में श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की  अध्यक्षता सिया हरदेव संगीत महाविद्यालय के प्राचार्य राम श्रृंगार सिंह ने किया। वहीं विजय झा एवं दिलीप झा ने संयुक्त रूप से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम को संचालित किया। इस मौके पर चंद्रभूषण मिश्र, शशिभूषण मिश्र (गणेश मिश्र), ब्रजभूषण मिश्र (महावीर मिश्र), रविभूषण मिश्र, विद्याभूषण मिश्र, अभिषेक मिश्रा, हरिवंश सिंह,विधायक राजेश कुमार सिंह,प्रभात सिंह,…

*विद्युत अभियंता ने कराया प्राथमिकी दर्ज। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

नवीन कुमार वर्मा। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के चकमेहसी थाने में गुरुवार को विद्युत चोरी कर अपने आवासीय परिसर में उपयोग करने की प्राथमिकी सैदपुर गांव निवासी रघुनाथ साह के पुत्र महेश साह व किशुन साह के पुत्र सुनील साह पर विद्युत अभियंता संतोष कुमार रमन ने थाने में दर्ज कराई है प्राथमिकी। वहीं आवेदन में बताया गया है कि 03 फरवरी को बिजली चोरी कर उपयोग करने को लेकर छापेमारी की गई थी। जिसमें सैदपुर निवासी महेश साह को टोका फसा कर बिजली उपयोग करते पकड़ा गया…

*युवा मंडल के द्वारा विश्व कैंसर दिवस मनाया गया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

नवीन कुमार वर्मा। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा सैदपुर पंचायत में एकता युवा मंडल के द्वारा विश्व कैंसर दिवस मनाया गया। इस  कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मोहम्मद एजाज ने किया। वहीं  कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि युवा सौर्य क्लब के दीपक कुमार ने युवाओं के बीच मोबाइल वाणी स्वाबलंबन कनेक्ट के बारे में बताया। उन्होंने योग, अच्छे खान-पान एवं तंबाकू मुक्त होने के लिए युवाओं के बीच चर्चा की। इस कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय…

*थाने में विद्युत चोरी की प्राथमिकी दर्ज। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

नवीन कुमार वर्मा। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में चकमेहसी विद्युत विभाग की कनीय अभियंता ममता कुमारी ने कल्याणपुर थाने में बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें तीरा के दीपक सहनी को बिजली चोरी से उपयोग करते पकड़ा गया है। जिसके कारण बिजली विभाग को 70376 रुपए की क्षति पहुंचा है। वहीं थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि अभियंता के आवेदन के आलोक में कांड संख्या 28/21 दर्ज कर करवाई की जा रही है।

*राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए समाजसेवी संजय कुमार बबलू। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में लोक निर्माण एवं ग्रामीण विकास संशोधन संस्था के राष्ट्रीय गौरव सम्मान समारोह मे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके समाजसेवी, एनजीओ संघ बिहार सह प्रगति आदर्श सेवा केंद्र के संस्थापक सचिव संजय कुमार बबलू को राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। बताते चलें कि समस्तीपुर जिले के बबलू सहित सर्वोदय उच्च विद्यालय वैनी की शिक्षिका सुश्री अमृता कुमारी एवं संजना संकल्प फाउंडेशन की सचिव संजू शर्मा को भी इस पुरस्कार से नवाजा गया। राष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम में…

*आठ वर्षीय कनन ने अंतरराषट्रीय स्तर पर लहराया अपना परचम। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

वंदना झा समस्तीपुर:- कहते हैं पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं। महज आठ साल की उम्र में विश्व स्तर पर शीर्ष स्थान हासिल करने वाले आम्रपाली और कृष्ण भारद्वाज का पुत्र कनन ने यह साबित कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय जेनरल नॉलेज ओलंपियाड में उसने प्रथम रैंक प्राप्त कर न सिर्फ दुनिया में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है बल्कि अपने माता पिता और समस्तीपुर जिले का नाम भी विश्व पटल पर रौशन किया है। बतादे की झारखंड के हजारीबाग में अभियंता जिले के रामपुर निवासी कृष्ण भारद्वाज…