*आठ वर्षीय कनन ने अंतरराषट्रीय स्तर पर लहराया अपना परचम। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

वंदना झा

समस्तीपुर:- कहते हैं पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं। महज आठ साल की उम्र में विश्व स्तर पर शीर्ष स्थान हासिल करने वाले आम्रपाली और कृष्ण भारद्वाज का पुत्र कनन ने यह साबित कर दिया है।

अंतरराष्ट्रीय जेनरल नॉलेज ओलंपियाड में उसने प्रथम रैंक प्राप्त कर न सिर्फ दुनिया में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है बल्कि अपने माता पिता और समस्तीपुर जिले का नाम भी विश्व पटल पर रौशन किया है।

बतादे की झारखंड के हजारीबाग में अभियंता जिले के रामपुर निवासी कृष्ण भारद्वाज के पुत्र कनन की यह सफलता इसलिए भी खास है कि इस परीक्षा के लिए उसे कोई विशेष कोचिंग नहीं दी गई थी। वहीं माता पिता के संरक्षण और लगन के बूते उसने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय जेनरल नॉलेज ओलंपियाड में 100% अंक हासिल कर विश्व में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

इस सफलता के लिए उसे एक स्वर्ण पदक, एक हजार रूपए नगद और एक प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। एस०ओ०एफ० कार्यालय ने ई मेल के माध्यम से इसकी जानकारी दी है।

वहीं कनन की इस चिर स्मरणीय कामयाबी की जानकारी मिलते ही बधाई का सिलसिला आरंभ हो गया। गुरुवार को कनन के माता पिता को बधाई देने वालों में रोटेरियन डॉ० अमृता कुमारी, अश्विनी कुमार, अमित कुमार वर्मा, संजय कुमार राजा सहित कई गणमान्य लोग शामिल हैं।

Related posts

Leave a Comment