*विद्यालय भवन निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास।हर खबर पर पैनी नजर।*

अशोक कुमार की रिपोर्ट, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के खास टभका उत्तर पंचायत के वार्ड नं० 6 सहनी टोल के प्राथमिक विद्यालय कोरवध्दा टभका मे भवन निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास।वहीँ 19 लाख रु० की लागत से भवन का शिलान्यास स्थानीय विधायक रामबालक सिंह ने किया। वार्ड सदस्य अनिल सहनी की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम के मौके पर बबलू सिंह, अशोक पटेल, रणधीर कुमार राय, ललित कुमार, राजवली साहनी, मुखिया सदस्य मंजू देवी, पंच सदस्य अंजली देवी, संजीव कुमार, गिरीश राय, तपेश्वर राय,…

नहीं मिलते हैं समय पर कर्मचारी, ऑफिस पर है दलालों का वर्चस्व। हर खबर पर पैनी नजर।*

ठाकुर वरुण कुमार की रिपोर्ट, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखण्ड क्षेत्र में कुछ पत्रकार बंधु पहुंचे दया शंकर प्रसाद हल्का कर्मचारी के ऑफिस पर जहां उनके ऑफिस पर ताला लटका हुआ मिला। समय पर अंचल के कोई भी अधिकारी जगह पर नहीं पहुंचते हैं। जिस कारण हल्का के आम जनता को परेशानियों का सबब बनना पर रहा है। वहीँ पूछने पर बताया जाता है कि रास्ते में है पटना से समस्तीपुर आने में 4 घंटे लगते हैं, लेकिन कर्मचारी साहब को अपने आवास से ऑफिस तक पहुंचने में…

*स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने सड़क की तकनीकी स्वीकृति मिलने के बाद भी अब तक निर्माण कार्य प्रारम्भ नहीं होने का मुद्दा सदन में उठाया। हर खबर पर पैनी नजर।*

नन्द कुमार चौधरी समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने आज बिहार विधानसभा में गैर सरकारी संकल्प संख्या -291/2019 के द्वारा समस्तीपुर प्रखंड के मगरदही घाट से सिलौत दुर्गा स्थान तक की 05 km लम्बी सड़क की तकनीकी स्वीकृति मिलने के बावजूद भी अब तक निर्माण कार्य प्रारम्भ नहीं होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि लगभग 19 करोड़ की लागत से उक्त 05 km लम्बी तथा 07 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण कार्य हेतु तकनीकी स्वीकृति मिल गयी है। अतः निर्माण कार्य अबिलम्व प्रारम्भ कराया…

*ग्रामीण आवास सहायक संघ की बैठक संपन्न हुई।हर खबर पर पैनी नजर।*

अशोक कुमार की रिपोर्ट, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड में ग्रामीण आवास सहायक संघ की बैठक संपन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के रूप में भारतेंदु भूषण को, उपाध्यक्ष के रूप में राकेश कुमार को, सचिव के रूप में पंकज कुमार को ,कोषाध्यक्ष के रूप में प्रवीण कुमार को और मीडिया प्रभारी के रूप में राकेश कुमार को चुना गया। इस बैठक के मौके पर प्रखंड के ग्रामीण आवास सहायक देसरी कररख पंचायत के राजीव रंजन, चोरा टभका पंचायत के आशुतोष कुमार, महाथी उत्तर पंचायत के नवीन…

*युवक पर जानलेवा हमला, रेफर।हर खबर पर पैनी नजर।*

अशोक कुमार की रिपोर्ट, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बोरिया डीह वार्ड नं० 12 निवासी भोला महतो के 18 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार पर गांव के सोगारथ महतो के 19 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार, सोगारथ महतो, ममता देवी, मीरा कुमारी ने जानलेवा हमला किया। जिसमें राजीव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीँ घायलों को विभूतिपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों ने नाजुक स्थिति व मुंह का जबरा टूटा देख कर सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया। लेकिन वहां से भी डॉक्टरों ने नाजुक…

*कारगिल विजय दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कर शहीदों को याद किया।हर खबर पर पैनी नजर।*

अशोक कुमार की रिपोर्ट, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:-विभूतिपुर प्रखंड के डी बी के एन कॉलेज नरहन परिसर में भारत का छात्र फेडरेशन और डी बी के एन कॉलेज के छात्र संघ की ओर से कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मोमबत्ती जलाकर 2 मिनट का मौन धारण करने के उपरांत वृक्षारोपण कर कारगिल में शहीद हुए सैनिकों को याद किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम का नेतृत्व छात्रसंघ अध्यक्ष सूरज कुमार ने किया। वहीं मौजूद एसएफआई प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार, जिला मंत्री संतोष कुमार सेन्टू, वावुल राजा, रणधीर रौशन, महासचिव कंचन कुमारी, कॉलेज…

*रामपुर जलालपुर के सैकड़ो ग्रामीण ने सड़क की जर्जरता से परेशान होकर गड्ढे में धान रोपकर अपने आक्रोश का प्रदर्शन किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से शाहपुर सुरौली तक पी डब्ल्यू आई के करीब 20 किलोमीटर के सड़क की जर्जरता से परेशान होकर रामपुर जलालपुर के सैकड़ों ग्रामीणों ने आज रालोसपा कार्यकर्ताओं के साथ महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष स्वीटी प्रिया के नेतृत्व में रामपुर जलालपुर मस्जिद चौक के नजदीक सड़क के गड्डा में धान रोपकर अपने आक्रोश का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में महिला नेत्री श्रीमती प्रिया के अलावे प्रखंड युवा रालोसपा अध्यक्ष सुजीत ठाकुर, अमित कुमार महतो, अहमद हुसैन उर्फ पिंटू, मो अब्दुल कयूम,…

*पशुपालन विभाग के प्रांगण में शिव शिष्य परिवार के सदस्यों ने वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

सुरेश कुमार राय की रिपोर्ट, समस्तीपुर बिहार समस्तीपुर:- जिले के पशुपालन विभाग के प्रांगण में शिव शिष्य परिवार के सदस्य ने वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। वहीँ पौधा लगाते हुए लोगों को पौधा लगाने के लिए जागरूक भी किया।इस कार्यक्रम के प्रमुख बैजनाथ भारती और राजमणि शर्मा ने मीडिया से बातचीत करने के दौरान बताया की पौधे हमारे जीवन की रक्षा करता है एक पौधा 16 लोगों को स्वच्छ हवा प्रदान करत है। वहीँ इस मानव की जिंदगी को ही नहीं बल्कि पृथ्वी पर जीतने भी जीव, जंतु, प्राणी सभी…

*मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुआ नवाह महायज्ञ।हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा के साथ नंद कुमार चौधरी की रिपोर्ट, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के खानपुर प्रखंड क्षेत्र के भोरे शाहपुर भगवती स्थान में श्री श्री 108 नवाह महायज्ञ मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुआ। वहीँ 251 कलश के साथ बालिकाओं ने व ग्रामीणों ने बूढ़ी गंडक नदी के तट पर कलश भरकर कतार बंध होकर श्री राम जय राम जय जय राम के साथ जय जयकारा लगाते हुए चल कर भगवती स्थान में पूजा अर्चना शुरु किया गया। ज्ञात हो कि विगत कई वर्षों से यहां पर हर साल नवाह…

*राजद जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने आरटीआई कानून में केंद्र सरकार द्वारा संशोधन किए जाने पर कड़ा विरोध किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा के साथ नन्द कुमार चौधरी की रिपोर्ट। समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के राजद जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने आरटीआई कानून में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा संशोधन किए जाने पर कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि सरकार का ये कदम सूचना आयुक्तों की स्वतंत्रता और स्वायत्तता पर हमला की पर्याय है।वहीँ सरकार की मंशा साफ़ व सही नहीं है। सरकार नहीं चाहती है कि वह लोगों के प्रति जवाबदेह हो। सरकार लोगों को सूचना नहीं देना चाह रही है और इसलिए इस क़ानून को कमज़ोर…