*मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुआ नवाह महायज्ञ।हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा के साथ नंद कुमार चौधरी की रिपोर्ट,
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर:- जिले के खानपुर प्रखंड क्षेत्र के भोरे शाहपुर भगवती स्थान में श्री श्री 108 नवाह महायज्ञ मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुआ। वहीँ 251 कलश के साथ बालिकाओं ने व ग्रामीणों ने बूढ़ी गंडक नदी के तट पर कलश भरकर कतार बंध होकर श्री राम जय राम जय जय राम के साथ जय जयकारा लगाते हुए चल कर भगवती स्थान में पूजा अर्चना शुरु किया गया।

ज्ञात हो कि विगत कई वर्षों से यहां पर हर साल नवाह महायज्ञ का आयोजन किया जाता है। वहीँ गांव में सुख समृद्धि, शांति व्यवस्था के लिए महायज्ञ का आयोजन किया गया है।इस महायज्ञ मौके पर पंडित रामपुकार झा,

मंहथ रामनरेश झा, प्रविण झा, शशीभूषण झा, श्यामाकान्त झा रविभूषण झा ,राकेश झा, मनिकान्त झा, देवेन्द्र झा, साकेत सौरव झा के साथ मे सरपंच रामचन्द्र महतो युवा समाजिक कार्याकर्ता त्रिपुरारी झा, कृष्णमुरारी झा, मतीष झा इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment