*युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस सप्ताह का आयोजन किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

टिंकू कुमार

समस्तीपुर/कल्याणपुर:- जिले के नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस सप्ताह कार्यक्रम, जागृति दिवस, संगोष्ठी बाल विवाह का आयोजन कल्याणपुर प्रखंड के एकता युवा मंडल के द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक जयशंकर प्रसाद ने किया। वहीं कार्यक्रम का आयोजन एकता युवा मंडल के अध्यक्ष मो० एजाज ने किया। इस  कार्यक्रम का नेतृत्व निर्णायक मंडल के रूप में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कल्याणपुर प्रखंड के रवि रोशन ने किया।

कार्यक्रम के निर्णायक मंडल के रूप में शिक्षक दिलीप कुमार पासवान एवं जयप्रकाश यादव थे। वहीं  कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक पूसा के पप्पू कुमार ने किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला युवा अधिकारी समस्तीपुर के अमित कुमार थे।

कार्यक्रम का विशिष्ट अतिथि प्रखंड प्रमुख कृष्णा देवी एवं  प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार चौधरी और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार यादव थे। वहीं सलाहकार प्रदीप कुमार ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कई मुद्दे को प्रखंड विकास पदाधिकारी के समक्ष रखा।

Related posts

Leave a Comment