*युवक पर जानलेवा हमला, रेफर।हर खबर पर पैनी नजर।*

अशोक कुमार की रिपोर्ट,
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बोरिया डीह वार्ड नं० 12 निवासी भोला महतो के 18 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार पर गांव के सोगारथ महतो के 19 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार, सोगारथ महतो, ममता देवी, मीरा कुमारी ने जानलेवा हमला किया।

जिसमें राजीव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीँ घायलों को विभूतिपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों ने नाजुक स्थिति व मुंह का जबरा टूटा देख कर सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया। लेकिन वहां से भी डॉक्टरों ने नाजुक स्थिति देखकर डीएमसीएच रेफर कर दिया।उपयुक्त जानकारी देते हुए घायल राजीव कुमार के बड़े भाई राकेश कुमार ने बताया कि करीब 1 वर्ष पहले अभिषेक के घर से पुलिस ने विदेशी शराब बरामद कीया था। जिससे अभिषेक को यह शंका है कि राजीव ने ही जानकारी दिया था।

जिससे घात लगाएं अभिषेक ने राजीव पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। जिससे उसका जबरा में चाकू लग गया।लेकिन उपयुक्त जानकारी मिलते ही बिभूतिपुर पुलिस ने अपनी तत्परता दिखाते हुए सोगारथ महतो को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन राकेश कुमार ने यह भी बताया कि चार दिन पहले भी अभिषेक ने राजीव के साथ मारपीट कर एक मोबाइल, एक भर सोने का चक्ति और 22000 रुपये छीन लिया गया था। जिसकी सूचना पुलिस को लिखित रूप से दी गयी थी। लेकिन पुलिस उस पर कोई कार्यवाही नहीं कीया।

Related posts

Leave a Comment