*महागठबंधन उम्मीदवार का चुनाव कार्यालय का उदघाटन पुरानी पोस्ट ऑफ़िस रोड स्थित सम्पन्न हुआ। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के महागठबंधन के कॉंग्रेसी उम्मीदवार डॉ० अशोक कुमार के चुनाव कार्यालय का उदघाटन पुरानी पोस्ट ऑफ़िस रोड मे बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ० मदन मोहन झा के कर कमलो द्वारा सम्पन हुआ। इस अवसर पर महागठबन्धन के सभी घटक दलो के कार्यकर्ताओं काफी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। उन्होंने संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को आव्हान किया कि तन, मन और धन लगा कर इमांनदरी और निष्ठा से अपने उम्मीदवार को विजय दिलाने कि दिशा मे कार्य करें। इस कार्यक्रम कि अध्यक्षता जिला…

*समस्तीपुर की जनता शासक नहीं सेवक चुनेंगे। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले में इस बार लोकसभा उपचुनाव में स्थानीय बनाम बाहरी है। इस बार समस्तीपुर की जनता शासक नहीं सेवक चुनेगे। यह कहना है राजद के प्रदेश प्रवक्ता व समस्तीपुर के स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा। उन्होंने आज समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी डाo अशोक कुमार के समर्थन में समस्तीपुर प्रखंड के विशनपुर, चकनूर और बेला पंचायत मे जनसम्पर्क अभियान कर रहे थे तो कहा। उन्होंने कहा कि विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय जनता-जनार्दन से मिले, उत्साह,…

*विध्वंस स्थल और मूर्ति विसर्जन स्थल मगर दही घाट का निरीक्षण जिलाधिकारी व पदाधिकारी ने किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के जितवारपुर स्थित रावण विध्वंस स्थल हाउसिंग बोर्ड मैदान और मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन स्थल मगर दही घाट का निरीक्षण जिलाधिकारी शशांक शुभंकर व पदाधिकारी ने किया। वहीँ जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद को निर्देशित किया गया की मूर्ति विसर्जन स्थल पर पूरी तरह से साफ सफाई हो, यहां जो भी कूड़ा कचरा है उसे हटाना तुरंत सुनिश्चित करें, साथ ही मुख्य सड़क से नीचे वाले स्थान को स्लोपिंग अच्छे ढंग से करा दें। इसी तरह हाउसिंग बोर्ड में जहां…

*निजी ट्रेन तेजस के विरोध में रेल चालक एवं गार्ड ने विरोध बैच लगाकर किया प्रदर्शन। हर खबर पर पैनी नजर।*

राजकुमार राय समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- लखनऊ से दिल्ली को खुलनेवाली तेजस एक्सप्रेस ट्रेन को पूर्ण रूप से निजी हाथों में सौंपे जाने से खफा देशभर के रेल चालक व गार्ड से जुड़े एसोसिएशन के विरोध प्रदर्शन का असर समस्तीपुर रेल मण्डल में भी देखा गया। लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल के बैनर तले कार्यरत रेल चालकों एवं गार्डों ने सीने पर विरोध बैच लगाकर अपनी ड्यूटी किया। लोको रनिंग स्टाफ एसो के मण्डल मंत्री दयाशंकर राय एवं ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल के मण्डल मंत्री अनिल कुमार…

*हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

अशोक कुमार समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर उत्तर पंचायत में ऐतिहासिक दैता पोखर पर भीम अखाड़े के प्रांगण में हर साल की भांति इस साल भी दुर्गा पूजा के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष की दंगल कुश्ती प्रतियोगिता में विदेशी पहलवान भी भाग लेंगे। इस बार के दंगल कुश्ती प्रतियोगिता में खास कर के सऊदी अरब से 136 किलो के पहलवान अपने जोड़ी की तलाश कर दांव लगाएंगे। इस बात की जानकारी देते हुए कुश्ती कमेटी के अध्यक्ष…

*विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।*

अशोक कुमार की रिपोर्ट, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के बी आर एन के एस महाविद्यालय कल्याणपुर के प्रांगण में आज पांच अक्टूबर दिन शनिवार को विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वहीँ समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ प्रोफ़ेसर बिपिन चंद्र मिश्रा ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के माननीय प्राचार्य प्रोफेसर गणेश प्रसाद यादव को प्रोफ़ेसर कृष्ण कुमार चौधरी के द्वारा मिथिला परंपरा के अनुसार चादर, पाग एवं पुष्प माला से सम्मानित किया गया। वहीँ महाविद्यालय के प्राचार्य ने अपने संबोधन…

*महात्मा गांधी की जयंती पखवाड़ा के रूप में मनाया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

अशोक कुमार समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के खदीयाही चौक स्थित निजी परिसर में जननायक कर्पूरी विचार मंच के बैनर तले महात्मा गांधी की जयंती पखवाड़ा के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता व मंच के अध्यक्ष रामबाबू राय ने किया।वहीँ कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख निर्मला किशोर ने गांधी जी के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अवकाश प्राप्त शिक्षक हरिश्चंद्र चौधरी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जीवनी पर विशेष चर्चा करते हुए कहा कि उनके विदेश…

*स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम में रेलकर्मियों को पुरस्कृत कर किया गया समापन। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- रेल मंडल के द्वारा 16 से 02 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का समापन आज शुक्रवार को मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय स्थित मंथन सभागार में सफाई के प्रति उत्कृष्ट कार्य करनेवाले रेल अधिकारियों व कर्मियों को पुरष्कृत किया गया। डीआरएम अशोक माहेश्वरी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कुल 14 लोगों को नगद राशि एवं स्वच्छता पखवाड़ा शील्ड देकर सम्मानित किया। वहीँ पत्रकारों को भी प्रशस्ति पत्र एवं जुट से निर्मित झोला देकर सम्मानित किया। इस स्वच्छता पुरस्कार पाने वालों में बेस्ट…

*उपचुनाव के सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट की समीक्षात्मक बैठक। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के समाहरणालय के सभागार में 23 समस्तीपुर सुरक्षित लोकसभा में उपचुनाव क्षेत्र के सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट की समीक्षात्मक बैठक किया गया। वहीँ बैठक की अध्यक्षता वरीय उपसमाहर्ता एवं गोपनीय प्रभारी श्री बालमुकुंद प्रसाद ने किया। इस बैठक में विधि व्यवस्था, कोषांग के नोडल पदाधिकारी भी उपस्थित थे। बैठक के पूर्व सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट में अपने-अपने सेक्टर के सभी बूथों से संबंधी प्रतिवेदन जमा किया। वहीँ सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को अपने सेक्टर के vulnerable दोनों का भ्रमण करने का निर्देश दिया गया। बैठक में…

*गाँधी जयन्ती के अवसर पर चित्रांकन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के प्रखण्ड के चन्दौली पंचायत के नर्सरी स्थित महावीर मंदिर परिसर में पंचायत के पूर्व मुखिया बिन्देश्वर राय की अध्यक्षता में गाँधी जयंती धूम धाम से मनाया गया। गाँधी जयंती के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सेवानिवृत्त शिक्षक कुलानंद झा, सेवानिवृत्त प्रोफेसर शिवानंद पाठक, बुद्धिजीवी श्याम सुंदर झा सहित कई वक्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, उनके विचार एवं कार्यों का विस्तृत रूप से वर्णन करते हुए उपस्थित सभी लोगों से उनके…