*मंडल रेल प्रबंधक अशोक माहेश्वरी के नेतृत्व में आयोजित हुआ वर्चुअल पेंशन निवारण संवाद। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा/जकी अहमद।

समस्तीपुर:- समस्तीपुर मंडल से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के परिवाद के निष्पादन के दृष्टिकोण से COVID-19 के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए ‘‘वर्चुअल पेंशन निवारण संवाद 2020’’ हेतु अधिसूचना दिनांक- 05/10/2020 को जारी किया गया था। जिसके अनुसार ‘‘वर्चुअल पेंशन निवारण संवाद 2020’’ विडियो कांफ्रेन्सिंग के माध्यम से दिनांक- 12/11/2020 दिन गुरुवार को आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया। उक्त वर्चुअल पेंशन निवारण संवाद में कुल 25 आवेदन प्राप्त तथा निस्तारित हुआ।

वहीँ वर्चुअल संवाद के प्रत्येक मामले में अशोक महेश्वरी मंडल रेल प्रबंधक की उपस्थिति में ऑन स्पाट निर्णय लेतेे हुए सभी मामलों का निष्पादन किया गया। उक्त वर्चुअल पेंशन निवारण संवाद में कुल 07 कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के तहत् पेंशन रिभिजन, 03 कर्मचारियों का चिकित्सा भत्ता देने तथा अन्य परिवाद के तहत कुल 15 कर्मचारियों को 4,19,393 रु० का भुगतान किया गया। इसके साथ ही उक्त पेंशन संवाद में पेंशन एसोसिएशन के अध्यक्ष द्वारा 21 सेवानिवृत कर्मचारियों जिन्हें पूर्व में एम०ए०सी०पी० का लाभ प्रदान किया गया,  एम०ए०सी०पी० का लाभ देते हुए संशोधित पी०पी०ओ० निर्गत किया गया। तथा उक्त मद में कुल 10,47,026 रू० एरियर भुगतान हेतु कार्यवाही की गयी।
उल्लेखनीय है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यम से परिवाद दिया जा रहा है। जिसे प्रशासन द्वारा नियत समय से निष्पादन किये जाने के कारण इस बार पेंशन निवारण संवाद में कम मामले आये है।
उक्त वर्चुअल पेंशन निवारण संवाद, 2020  अशोक माहेश्वरी मंडल रेल प्रबंधक के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसका संचालन ओम प्रकाश सिंह वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी के द्वारा किया गया है।

वर्चुअल संवाद में संबंधित सेवानिवृत कर्मचारियों के साथ-साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक मो० जफर आजम, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक  आदित्य कुमार आनन्द, सहायक मंडल वित्त प्रबंधक राजेश कुमार, सहायक कार्मिक अधिकारी चन्द्र किशोर, मुकार्याधी/कार्मिक विजेन्द्र कुमार गुप्ता, रेलवे पेंशनर एशो०/सम० के जोनल तथा मंडल अध्यक्ष एस०एन० सिंह, मंडलीय सचिव एस० के० पाण्डेय, ईसीआरकेयू/सम० के मंडल मंत्री के० के० मिश्रा, ओबीसी एशो०/सम० के मंडल अध्यक्ष  जय प्रकाश साहू तथा एस०सी०-एस०टी० एशो०/सम० के मंडल मंत्री शशिरंजन कुमार ने भाग लिया। ऐसे वर्चुअल संवाद के आयोजन से मंडल रेल प्रबंधक  अशोक माहेश्वरी ने कार्मिक विभाग एवं लेखा विभाग की जमकर तारीफ की और रेल कर्मचारी के हित में ऐसे आयोजनों को नियमित अंतराल पर कराये जाने का निर्देष दिया। इस पहल की प्रशंसा रेलवे पेंशनर एसोसिएशन, ई०सी०आर०के०यू० एवं अन्य एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं ऐसे प्रयासों को रेल समाज के लिए काफी हितकर बताया।

Related posts

Leave a Comment