*हथियारबंद अपराधियों ने बिस्कोमान क्रय‌ केन्द्र से किया लूट। हर खबर पर पैनी नजर।*

D kDesk समस्तीपुर:- जिले के मोहीउद्दीननगर थाना क्षेत्र के बलुआही स्थित बिस्कोमान के मैनेजर से पिस्टल के बल पर अपराधियों ने हजारों रुपए लूटकर चंपत हो गया। इस घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी राजघाट पुल की ओर भाग निकले। सूचना पर स्थानीय पुलिस मामले की जांच में लगी है। वहीँ बिस्कोमान के मैनेजर नीरज कुमार सिंह के अनुसार किसानों द्वारा खाद और बीज की खरीदारी किया जा रहा था। इस बीच 3 बाइक पर सवार सात की संख्या में अपराधी पहुँचे। अपराधी आते ही तीन चक्र गोली हवा…

*स्वास्थ्य राज्य समिति के कार्यपालक निदेशक ने सिविल सर्जन को किया निर्देशित। हर खबर पर पैनी नजर।*

निजी नर्सिंग होम को उपलब्ध कराने होंगे प्रसव व मातृ स्वास्थ्य संबंधी आंकड़े। रमेश शंकर झा। समस्तीपुर:- जिले में होने वाले प्रसव व मातृ स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अब निजी स्वास्थ्य संस्थानों को भी इस संबंध में आवश्यक सूचना स्वास्थ्य विभाग को देनी होगी। यह कवायद सुरक्षित प्रसव के साथ मातृ मृत्यु दर को कम करने की दिशा में की जा रही है। राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से सिविल सर्जन को भेजे गये पत्र में इस बात का उल्लेख किया गया है कि क्लिनिकल एस्टाब्लिश्मेंट एक्ट के…

*दीपावली के इस त्यौहार पर संक्रमण से सुरक्षा के प्रति नहीं हों लापरवाह, सेनिटाइजर को आग से रखें दूर। हर खबर पर पैनी नजर।

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:-  जगमग रोशनी का त्यौहार है दीपावली, दीयों के साथ खुशियां के आगमन का संकेत देने वाली है। दीपावली व लोक आस्था के त्यौहार छठ को लेकर लोग घर आने वाले अपनों के इंतजार में है। बाजार में खरीदारी कर रहे हैं और मिलने जुलने वालों के स्वागत की तैयारी में भी जुटे हैं। लेकिन यह ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि कोविड-19 संक्रमण काल से पूर्व की तरह इस बार की दीपावली बिल्कुल अलग है। इस दीपावली को कई मायनों में हम सबको ख़ास बनाना होगा।…

*विश्व निमोनिया दिवस के अवसर पर बचाव की दी गयी जानकारी। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- बच्चों एवं माताओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए कई पहल किए गए हैं। संस्थागत प्रसव एवं यूनिवर्सल टीकाकरण कार्यक्रम जैसे कई स्वास्थ्य कार्यक्रम मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की बुनियाद को मजबूत कर रहे हैं। प्रत्येक वर्ष 12 नवंबर को विश्व निमोनिया दिवस मनाया जाता है। इसके पीछे निमोनिया को लेकर सामुदायिक जागरूकता बढ़ाना है। निमोनिया की सही समय पर पहचान होने से शिशुओं को बेहतर ईलाज प्राप्त होने में देरी हो जाती है, जो बच्चों के लिए जानलेवा भी साबित हो जाता है। निमोनिया के लक्षणों…

*मंडल रेल प्रबंधक अशोक माहेश्वरी के नेतृत्व में आयोजित हुआ वर्चुअल पेंशन निवारण संवाद। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा/जकी अहमद। समस्तीपुर:- समस्तीपुर मंडल से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के परिवाद के निष्पादन के दृष्टिकोण से COVID-19 के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए ‘‘वर्चुअल पेंशन निवारण संवाद 2020’’ हेतु अधिसूचना दिनांक- 05/10/2020 को जारी किया गया था। जिसके अनुसार ‘‘वर्चुअल पेंशन निवारण संवाद 2020’’ विडियो कांफ्रेन्सिंग के माध्यम से दिनांक- 12/11/2020 दिन गुरुवार को आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया। उक्त वर्चुअल पेंशन निवारण संवाद में कुल 25 आवेदन प्राप्त तथा निस्तारित हुआ। वहीँ वर्चुअल संवाद के प्रत्येक मामले में अशोक महेश्वरी मंडल रेल प्रबंधक…

*रोटरी क्लब के द्वारा दीपोत्सव मनाया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

जकी अहमद समस्तीपुर:- रोटरी एक परिवार की तरह है आप देश ही नहीं दुनियां के किसी कोने में हैं आप स्वयं को अकेला नहीं पाते हैं। रोटरी क्लब ऑफ समस्तीपुर सिटी द्वारा आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ समस्तीपुर सिटी के चार्टर्ड प्रेसिडेंट संजीव कुमार पांडेय ने उक्त बातें अपने संबोधन में कही। अपने संबोधन में उन्होंने रोटरी क्लब की परिकल्पना व प्रासंगिकता के साथ साथ मौजूदा परिवेश में इसकी उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। बताते चलें कि पूर्व प्रेसिडेंट डॉ० जीसी कर्ण के नेतृत्व में…

*एनडीए प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह को विधायक‌ बनने पर क्षत्रिय चेतना मंच ने दिया बधाई। हर खबर पर पैनी नजर।*

D KDESK समस्तीपुर:- जिले के क्षत्रिय चेतना मंच के सदस्यों ने भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह की मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र से अपार बहुमत से जीतने पर दिया बधाई। इस मौके पर रामबहादुर सिंह, क्षत्रिय चेतना मंच के अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, सचिव सुरेश्वर प्र सिंह, चन्द्रशेखर सिंह, श्रवण कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह,अरुण कुमार सिंह,सुशीन्द्र सिंह,विजय सिंह आदि ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि राजेश की जीत मोहिउद्दीननगर की जनता की जीत है। वहीँ मोहिउद्दीननगर क्षेत्र में सच्चा प्रतिनिधि मिला है। अब हर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा।

*खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर से लगी आग। हर खबर पर पैनी नजर।*

D KDESK समस्तीपुर:- जिले के मोहिउद्दीननगर थान क्षेत्र के नन्दनी गांव में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर से लगी आग। आग हरिकेश ठाकुर व ऋषिकेश ठाकुर के घर मे भीषण लग गयी। जिससे घर का सारा सामान एवं कुछ नगद रुपये जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह की ओर से खाद्य सामग्री का वितरण रवीश कुमार सिंह ने किया, और सीओ को फोन पर सुचना दिया। वहीँ सीओ ने त्वरित कारवाई करते हुए कर्मचारी वेदप्रकाश को भेजकर रिपोर्ट मंगवा कर सरकारी स्तर पर…

*ठंड में शिशुओं को निमोनिया से बचाने को रहें सतर्क, “स्टॉप निमोनिया, एव्री ब्रेथ काउंट्स” इस वर्ष की है थीम।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- सर्दियों के मौसम का आगमन के साथ ही शिशुओं में निमोनिया से पीड़ित होने की सम्भावना भी बढ़ सकती है। निमोनिया छींकने या खांसने से फ़ैलने वाला संक्रामक रोग है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के शोध बताते हैं कि निमोनिया से ग्रसित होने का खतरा 5 साल से कम उम्र के बच्चों को सबसे ज्यादा है। दुनिया भर में होने वाली बच्चों की मौतों में 15 प्रतिशत केवल निमोनिया की वजह से होते हैं। यह रोग शिशुओं के मृत्यु के 10 प्रमुख कारणों में से एक है।…

*आशा कार्यकर्ताओं ने लंबित भुगतान को लेकर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ भड़ास निकाले। हर खबर पर पैनी नजर।*

आजाद इदरीसी समस्तीपुर/हसनपुर:- जिले के हसनपुर पीएचसी के सामने आशा संघ के सदस्य ने अपने लंबित पड़े भुगतान को लेकर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाला। वहीँ अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के बाहर व्यवस्था के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर मौजूद आशा संघ के सदस्यों ने बताया कि बाल जननी सुरक्षा योजना, आदर्श दंपति योजना, बंध्याकरण सहित एचबीएनसी प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं हो पाया है। वहीँ लेखापाल पर मनमानी का आरोप लगाते हुए आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि हमलोगों को बेवजह भुगतान…