*नवाह महायज्ञ कलश यात्रा के साथ शुरु हुआ, हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

वन्दना झा, समस्तीपुर:- जिले के खानपुर प्रखंड क्षेत्र के जहांगीरपुर पंचायत के मधूटोल गांव स्थित सुभगेश्वर नाथ राधेश्याम वैष्णवी माता मंदिर परिसर में हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी नौ दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ 551 कुमारी कन्याओं ने यज्ञ स्थल से पैदल चलकर पीरखपुर गांव स्थित बूढ़ी गंडक नदी के संगम घाट पहुंचकर आयोजक के द्वारा संगम तट पर पर पूजा अर्चना करते हुए सभी कन्याओं ने अपने अपने कलश में जल भर पुनःयज्ञ स्थल पहुंची। जहां विद्वान पंडितों के…

सुरों का जादूगर मुकेश चंद्र माथुर की पुण्यतिथि पर संगीतमय संध्या *एक प्यार का नगमा है* का आयोजन, हर खबर पर पैनी नजर, इंडिया पब्लिक न्यूज…

वन्दना झा, पटना:- ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) कला-संस्कृति प्रकोष्ठ बिहार के सौजन्य से सुरों के जादूगर मुकेश चंद्र माथुर की पुण्यतिथि पर संगीतमय संध्या ‘एक प्यार का नगमा है’ का आयोजन किया गया। जिसमें नामचीन कलाकारों ने उनके ही गाये गानों के द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि सुमन अर्पित की। संगीतमय कार्यक्रम ‘एक प्यार का नगमा है’ का संयोजन जीकेसी बिहार की प्रदेश अध्यक्ष डा० नम्रता आनंद, जीकेसी कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेम कुमार, कला-संस्कृति प्रकोष्ठ बिहार के उपाध्यक्ष दिवाकर कुमार वर्मा, कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अनुराग समरूप ने…

*पत्रकार मनीष हत्या के संदर्भ में अपवा शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….

रवि कुमार गुप्ता , पूoचo/मोतिहारी:- अखंड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में ५ सदस्य टीम द्वारा पत्रकार स्वर्गीय मनीष कुमार सिंह की हुई हत्या कांड के जांच के संबंध में जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक को एक ज्ञापन दिया। अखण्ड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार पाण्डेय एवं प्रदेश सचिव शिवकुमार यति ने बिहार सरकार से स्पीडी ट्रायल कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने एवं परिजन को 2500000 रु० की आर्थिक मदद की मांग की है। वहीं जिलाधिकारी शिर्सत…

*हम सभी आत्माएं परमपिता परमात्मा की संतान हैं:- कृष्ण भाई, हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

वन्दना झा, समस्तीपुर:- जिले के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की पूर्व अंतर्राष्ट्रीय मुख्य प्रशासिका (1969 से 2007) स्वर्गीय डॉ० दादी प्रकाशमणि जी की 14वीं पुण्यतिथि “विश्व बंधुत्व दिवस” के रूप में मनाई गई। इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम का संचालक कृष्ण भाई ने कहा कि दादी जी प्रैक्टिकल में सारा विश्व हमारा परिवार है। हम सभी आत्माएं एक परमपिता परमात्मा की संतान हैं। सभी आत्माएं आपस में भाई-भाई हैं- इस भावना से भरपूर थी। इसी कारण पांचों महाद्वीपों में कोई किसी भी धर्म- जाति-वर्ग का व्यक्ति हो,…

*लगी आग, काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

IPN/DK DESK, समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय शहर के मेन बाजार स्थित विश्वनाथ एंड संस नामक कपड़े की दुकान में मंगलवार को अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गया। वहीं  आसपास के लोगों ने आनन-फानन में अपनी- अपनी दुकानो को बंद करने लगे। स्थानीय लोग एवं दमकल के प्रयास से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने की बात शॉर्ट सर्किट कही जा रही है। आग में कितने रुपए का सामान जलकर राख हुआ इसके आकलन में प्रतिष्ठान के मालिक जुटे हुए हैं। आग के बुझ…

*पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की असामयिक निधन पर शोक सभा आयोजन, हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

IPN/DK DESK, समस्तीपुर:- जिले के रोसड़ा अनुमंडल क्षेत्र के स्थानीय चित्तर पंजियार मंदिर परिसर में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की असामायिक निधन पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मोहन पटवा की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस शोक सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कल्याण सिंह के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। शोक सभा में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य दिनेश झा ने पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश दिवंगत कल्याण सिंह को प्रखर राष्ट्रवादी हिंदू मर्यादा पुरुषोत्तम…

*लौटे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, एयरपोर्ट पर पत्रकारों से की बातचीत, हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

  वंदना झा, पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दिल्ली से पटना लौटने के पश्चात् पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना कराने के मुद्दे पर कल हमलोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। मेरे नेतृत्व में 10 पार्टियों के प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात करीब 40-45 मिनट चली जिसमें सभी पार्टियों के प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी बातें रखी। सभी नेताओं ने कहा कि जातीय जनगणना होनी चाहिए क्योंकि इसका बहुत…

*हमारे संस्था के सबसे अच्छा क्वालिटी की होगी:- अमरदीप कुमार, हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

सुरेश कुमार राज, समस्तीपुर:- जिले के रामपुर समथु में मोरंग देश फाउंडेशन के द्वारा अगरबत्ती उद्योग लगाया गया है। जिसका उद्घाटन ग्रामीण समाज सेवी रामानंद सिंह ने फीता काट व दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने प्रेस से बातचीत करते हुए बताया कि स्थानीय युवाओं एवं युवती को रोजगार से जोड़ा गया है। छोटे-छोटे उद्योग लगाकर युवाओं को रोजगार से जुड़ने के लिए संकल्पित है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के लिए अवसर बढ़ा है। वहीं मोरंग देश फाउंडेशन के डायरेक्टर अमरदीप कुमार ने प्रेस से बातचीत करने के दौरान बताया…

*छात्र जीवन में समय की महत्ता को जानकर उसका सदुपयोग करना सफ़लता की प्रथम सीढ़ी है:- डॉ० अजय, हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

वन्दना झा, पटना/मधुबनी:- तालियों की गूंज के बीच छात्रों के चेहरे पर सफ़लता की उम्मीद स्पष्ट देखी जा सकती थी। यह किसी फ़िल्म का दृश्य नहीं था, बल्कि पटना सिटी स्थित विद्या जंक्शन क्लासेज के क्लास रूम में डॉ० अजय कुमार सिंह के उत्साहवर्धक शब्दों का असर था। युवाओं के पथ प्रदर्शक के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुके डॉ० अजय कुमार सिंह विगत दिनों विद्या जंक्शन क्लासेज के 11 वीं एवं 12 वीं के छात्रों को संबोधित करने पहुंचे थे। बताते चलें कि डॉ० अजय नई दिल्ली के…

*प्राथमिकता के आधार पर दी जायेगी सेकेंड डोज, अलग से बनाया जायेगा काउंटर, हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

वन्दना झा, मधुबनी:- जिले में कोरोना संक्रमण के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करने तथा संभावित तीसरी लहर से निबटने को लेकर टीकाकरण अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। ऐसे में टीकाकरण कार्य को आसान बनाने के लिए विभाग के द्वारा लगातार नये-नये निर्देश जारी किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने वीडियो कन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यह निर्देश दिया है कि जिले में काफी लोग सेकेंड डोज से वंचित हैं। ऐसे में सेकेंड डोज से वंचित लोगों का टीकाकरण किया…