*वर्ल्‍ड कैंसर डे पर 500 लोगों का हुआ नि:शुल्‍क कैंसर जांच। हर खबर पर पैनी नजर।*

अनूप नारायण पटना:- वर्ल्‍ड कैंसर डे के मौके पर आज बिहार के सबसे आधुनिक सवेरा कैंसर एंड मल्‍टीस्‍पेशलिटी हॉस्‍पीटल में आज नि:शुल्‍क कैंसर जांच शिविर और जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस मौके पर 500 लोगों का नि:शुल्‍क कैंसर जांच किया गया, जिसमें 118 लोग कैंसर से पीडि़त पाये गए। शिविर में उन्‍हें उचित परामर्श भी दिया गया। इसके अलावा इस शिविर में कैंसर से बचाव और उपचार को लेकर सही और सटीक जानकारी भी दी गई। शिविर के दौरान सवेरा कैंसर एंड मल्‍टीस्‍पेशलिटी हॉस्‍पीटल के एमडी डॉ वी…

*फिल्‍म ‘हमरे मरद के मेहरारू’ की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं अभिनेत्री गुंजन पंत। हर खबर पर पैनी नजर।*

अनूप नारायण पटना:- भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री गुंजन पंत इन दिनों गोरखपुर की हसीन वादियों में अपनी आने वाली फिल्‍म ‘हमरे मरद के मेहरारू’ की शूटिंग में जोर – शोर से लगी हुई हैं। गुंजन इस फिल्‍म में काफी अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं। इस फिल्‍म में उनके साथ लीड रोल में प्रेम सिंह और विमल पांडे नजर आने वाले हैं। इन दिनों गुंजन पंत को अलग – अलग नये हीरो के साथ देखा जा रहा है। दोनों हीरो की तारीफ करते हुए गुंजन ने कहा कि…

*डेढ़ सौ वर्ष पुरानी धूप घड़ी आज भी बताती है समय। हर खबर पर पैनी नजर।*

अनूप नारायण पटना:- बिहार के रोहतास जिले के डेहरी ऑनसोन में आज भी लगभग डेढ़ सौ वर्ष पुरानी धूप घड़ी का उपयोग उस रास्ते से आने-जाने वाले लोग समय देखने के लिए करते है। जिस तरह कोणार्क मंदिर के पहिए सूर्य की रोशनी से सही समय बताते हैं, उसी तरह यह धूप घड़ी भी काम करती है। डेहरी के सिंचाई यांत्रिक प्रमंडल स्थित यह धूप घड़ी, आज भी स्थानीय लोगों के समय देखने के काम आती है।जिसे ब्रिटिश शासन काल में बनाई गयी थी। 1871 में स्थापित राज्य की यह…

*बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर ने इंटर परीक्षा पर किया प्रेस वार्ता। हर खबर पर पैनी नजर।*

रंजीत कुमार पटना:- बिहार राज्य के 1283 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा, कुल 12 लाख 5 हजार 390 परीक्षार्थियों ने फॉर्म भरे हैं। पटना जिले में कुल 82 केंद्र बनाए गए हैं । सभी जिलों में दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, सुपर जोनल दंडाधिकारी तैनात रहेंगे। 25 परीक्षार्थियों पर एक वीक्षक तैनात रहेंगे । परीक्षार्थियों का 2 बार फिसकिंग किया जाएगा । परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले तक हर हाल में पहुंचना अनिवार्य होगा। सभी जिलों में 4 -4 आदर्श परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां परीक्षार्थी से…

*सरस्वती पूजा के अवसर पर बच्चों ने मचाया धमाल। हर खबर पर पैनी नजर।*

विवेक कुमार पटना/मोकामा:- पूरे देश में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा एवं आराधना की जा रही है। वहीँ मोकामा प्रखंड के मरांची स्थित राईम्स विद्यालय के बच्चों ने इस अवसर पर जमकर धमाल मचाया। छोटे-छोटे, नन्हे-नन्हे बच्चे एवं बच्चियों ने फिल्मी गानों पर बेहतरीन नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया।सांस्कृतिक कार्यक्रम से पहले अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधि लाल बाबू प्रसाद सिंह ने विधिवत मां सरस्वती की पूजा करवाई और विद्यालय के बच्चों को एक अच्छा इंसान बनने की शिक्षा दी। विद्यालय के बच्चों…

*अत्‍याधुनिक बिहार के तीसरे PET SCAN मशीन का उद्घाटन डॉ० प्रभात कुमार सिंह और प्रो. एन आर विश्‍वास ने किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

कैंसर के इलाज में मिलेगी और मदद। रंजीत कुमार पटना:- कैंसर के इलाज के क्षेत्र में राजधानी पटना के सवेरा कैंसर एंड मल्‍टीस्‍पेशलिटी हॉस्‍पीटल में अत्‍याधुनिक तीसरे PET SCAN का उद्घाघटन डॉ० प्रो० प्रभात कुमार और प्रो० एन० आर० विश्‍वास ने किया। इस मौके पर डॉ० आर० एन० सिंह और डॉ० वी०पी० सिंह उपस्थित थे। वहीँ उद्घाटन के बाद सवेरा कैंसर एंड मल्‍टीस्‍पेशलिटी हॉस्‍पीटल के संचालक डॉ० वी० पी० सिंह को डॉ० प्रो० प्रभात कुमार ने दी बधाई और कहा कि यह हर्ष की बात है कि बिहार में अब…

*बालिका दिवस के अवसर पर एक सेमिनार का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।*

रंजीत कुमार पटना:- राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर पटना के अधिवेशन भवन में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। महिला विकास निगम के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम सुशील मोदी के अलावा समाज कल्याण विभाग और कल्याण विभाग के अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बालिकाएं भी मौजूद थी। इस कार्यक्रम में महिलाओं और विशेषकर बालिकाओं के अधिकार और सरकार के द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा हुई। इस मौके पर मौजूद डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि बिहार सरकार बालिकाओं की सुरक्षा,…

*रानी चटर्जी की फिल्‍म ‘छोटकी ठकुराईन’ देखने पहुंचे विधानसभा अध्‍यक्ष। हर खबर पर पैनी नजर।*

रंजीत डे पटना:- नारी सशक्तिकरण और शराबबंदी पर आधारित रानी चटर्जी की भोजपुरी फिल्‍म ‘छोटकी ठकुराईन’ के प्रीमियर शो का आयोजन पटना के वीणा सिनेमा हॉल में किया गया। जिसमें मुख्‍य अतिथि के रूप में बिहार विधानसभा अध्‍यक्ष विजय कुमार चौधरी, मंत्री उद्योग विभाग श्‍याम रजक और मंत्री विज्ञान एवं प्रावैद्यिकी जय कुमार सिंह शामिल हुए। इस मौके पर मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि फिल्‍म देखकर मुझे बहुत प्रसन्‍नता हुई। आशुतोष सिंह बिहार से आते हैं और उन्‍होंने एक बेहतरीन फिल्‍म बनाई है। यह हमें गौरवान्वित करता है।…

*एयरपोर्ट पहुंचे बीजेपी सांसद रवि किशन, पाखंडी पार्टी कि सरकार को उखाड़ फेंकना है। हर खबर पर पैनी नजर।*

रंजीत डे पटना:- एयरपोर्ट पहुंचे बीजेपी सांसद रवि किशन, पत्रकारों ने दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सवाल पूछें। इस पर रवि किशन ने कहा कि दिल्ली में पाखंडी पार्टी कि सरकार को उखाड़ फेंकना है। जिसका नाम है आप। हमारी पार्टी दिल्ली में जीतेगी। जो आज सरकार है दिल्ली में वह झूठ की सरकार है, 4 महीने पहले जो जनता को लॉलीपॉप दिया गया है सब चीज फ्री सेवा किया गया है यह चुनाव से पहले की गई वादा है। दिल्ली की जनता जानती है यह दोबारा…

*गणतंत्र दिवस समारोह पर प्रदर्शित की जाने वाली झाँकियों की तैयारियों की समीक्षा की। हर खबर पर पैनी नजर।*

विवेक यादव पटना:- आयुक्त पटना संजय कुमार अग्रवाल ने आज गणतंत्र दिवस समारोह-2020 पर प्रदर्शित की जाने वाली झाँकियों की तैयारियों की समीक्षा की। *आयुक्त ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह-2020 के अवसर पर 17 विभागें के द्वारा झाँकियाँ निकाली जायेंगी, जो निम्न हैः- नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार, पटना- ‘‘वर्षा जल संचयन’’ जीविका, बिहार, पटना- ‘‘वित्तीय समावेशन से जीविकोपार्जन एवं उद्यमिता विकास’’ उपेन्द्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान, उद्योग विभाग, बिहार- ‘‘ताड़ पेड़ पर आधारित उद्योग-नीरा’’ मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, बिहार- ‘‘मद्य निषेध’’ परिवहन विभाग, बिहार, पटना-…