*अभिनेत्री ख्याति सिंह ने बंटवाये राशन, कहा मुसीबत में हम है साथ। हर खबर पर पैनी नजर।*

अनूप नारायण सिंह पटना:- भोजपुरी सुपर स्‍टार अभिनेत्री ख्याति सिंह के द्वारा आज देश में लॉकडाउन के 13 वें दिन छपरा जिले के मशरख व सहाजितपुर ईलाके में उनके प्रतिनिधि अरनव मिडियाक्षके ए एन सिंह के नेतृत्व में 350 से अधिक जरूरतमंद लोगों के बीच राशन का वितरण किया गया। दिहाड़ी मजदूर, सड़क पर रह रहे खानाबदोश और गरीब लोगों (कुल 387) को राशन के साथ साबुन का भी वितरण किया। इसके अलावा सबों को कोरोना से लड़ने के लिए जागरूक भी किया गया और घरों में रहने की अपील…

*बिहार के बाहर लाॅकडाउन में फॅसे मजदूरों एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के लिये सहायता राशी पहुॅचाने वाला देश का पहला राज्य बना बिहार। हर खबर पर पैनी नजर।*

मुख्यमंत्री राहत कोष से मुख्यमंत्री विषेष सहायता अन्तर्गत बिहार से बाहर फॅसे 1 लाख 3 हजार 579 लोगों के खाते में आज 10 करोड़ 35 लाख 79 हजार रूपये की राशी की गई अंतरित, मुख्यमंत्री ने योजना का किया शुभारंभ। तत्काल 1 लाख 3 हजार 579 बिहार के लोगों के खाते में 10 करोड़ 35 लाख 79 हजार रूपये की राशी की गयी अंतरित अब तक 2 लाख 84 हजार 674 आवेदन प्राप्त, आवेदनों के प्राप्त होने का क्रम जारी, जाॅचोपरान्त अन्य लाभुकों के खाते में शीघ्र राशी अंतरित करने…

*समाजसेवी ने गरीबो के बीच बांटी राहत सामग्री। हर खबर पर पैनी नजर।*

धीरज कुमार झा पटना:- सम्पूर्ण लॉकडाउन की वजह से कोरोना वायरस महामारी को हराने का प्रयास और गरीबो की हर तरह से मदद के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार अनेक काम कर रही है, वहीं समाजसेवियों ने भी इस संकट में जरूरतमन्दों की मदद के लिए आगे आ रहे है। चाहे गरीबो को भोजन कराने की बात हो या फिर राशन सामग्री देने की बात हो, कोई भूखा न रहे की तर्ज पर 4 अप्रैल से लगातार गरीबो की मदद में लगे हुए है। इसी क्रम में पटना के टेकारी…

*मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कोरोना संक्रमण के विरूद्ध अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। हर खबर पर पैनी नजर।*

पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग में दीप प्रज्ज्वलित कर कोरोना संक्रमण के विरूद्ध अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। वहीँ मुख्यमंत्री ने रात्रि 9 बजे 9 मिनट तक अपने आवास पर दीप जलाकर कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव में बिहारवासियों के साथ अपने संकल्प को प्रदर्शित किया। उन्होंने कहा कि इससे हमारी दृढ़ इच्छाशक्ति और मजबूत हुई है। हमें पूरा विश्वास है कि सम्पूर्ण देशवासियों की एकजुटता से हम सब जल्द ही कोरोना संक्रमण से मुक्ति पाने में सफल होंगे। 

*मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को महावीर जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर भगवान महावीर को नमन करते हुये राज्यवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान महावीर का संदेश सत्य और अहिंसा का है। हम सब भगवान महावीर के बताये मार्ग अहिंसा को अपनाने का संकल्प लें। सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर राज्य एवं देश में शान्ति, सद्भाव एवं विश्वास के रिश्ते को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर की जयंती को निरामिष दिवस के रूप में मनायें।…

*आवेदनों का शीघ्र निपटारा कर लाभार्थियों के खाते में सहायता राषि अंतरित करें:- मुख्यमंत्री। हर खबर पर पैनी नजर।*

पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक अणे मार्ग में कोरोना संक्रमण के लिये उठाये गये कदमों के संबंध में मुख्य सचिव एवं अन्य वरीय अधिकारियों के साथ गहन समीक्षा की। वहीँ समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री ने निर्देश् दिया कि जितने लोगों के राशन कार्ड के आवदेन अस्वीकृत हो गये हैं या पेंडिंग हैं उन सभी आवेदनों की पुनः समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि ऐसे राशन कार्ड जो स्वीकृत हैं और किसी कारण वष अभी तक निर्गत नहीं हो पाये हैं। उनका भी जाॅचोपरान्त शीघ्र निष्पादन सुनिष्चित…

*विभिन्न स्वयंसेवी संगठन व भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री मतंग सिंह की पत्नी ख्याति सिंह व अरनव मिडिया टीम की तरफ से राजधानी पटना में लोगों के बीच अनाज व तैयार भोजन दिया जा रहा है। हर खबर पर पैनी नजर।*

अनूप नारायण सिंह पटना:- विभिन्न स्वयंसेवी संगठन राजधानी पटना में लोगों के लिए भोजन मुहैया करा रहे है। भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री मतंग सिंह की पत्नी ख्याति सिंह व अरनव मिडिया टीम की तरफ से शहर के गर्दनीबाग, राजा बाजार, रूपसपुर सगुना इलाके में जबकी बजरंग दल की तरफ से आशियाना नगर साईं की रसोई की तरफ से कंकड़बाग इलाके में आम आदमी पार्टी पटना महानगर की ओर से कुम्हरार बाजार समिति इलाके में डॉक्टर एम रहमान की तरफ से लोहानीपुर इलाके में, बिहार पुलिस एसोसिएशन के…

रितेश पांडेय, अक्षरा सिंह की दबंग दामाद का फर्स्ट लुक रामनवमी पर हुआ लॉन्च। हर खबर पर पैनी नजर।

अनूप नारायण सिंह पटना:- अपनी गायकी से करोड़ों दिलों में राज कर रहे सिनेस्टार गायक व नायक रितेश पांडेय और भोजपुरी आईकॉन करोड़ों दिलों की क्वीन अक्षरा सिंह की भोजपुरी फिल्म दबंग दामाद का फर्स्ट लुक लांच रामनवमी के पावन अवसर पर किया गया है। डाबरा वर्ल्ड एंटरटेनमेंट प्रा.लि. एवं शिव कृष्णा एंटरटेनमेंट प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म दबंग दामाद का फर्स्ट लुक काफी यूनिक बनाया गया है। फिल्म के पोस्टर में मध्य में अक्षरा सिंह इंडियन लुक में नजर आ रही हैं। दाढ़ी मूछ में काफी अलग लुक में रितेश पांडेय…

*मदद राशि देने की अवधि समाप्त,लोगों के खाते में जमा की गई मदद राशी। हर खबर पर पैनी नजर।*

अनूप नारायण सिंह पटना:- कोरोना वायरस महामारी की वजह से बंद पड़ी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के 100 लोगों के खाते में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के ओनर व फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने मदद राशि जमा किया। जब उन्हें पता चला कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के (Daily wage worker) दैनिक कामगार, स्पॉट बॉयज, लाईट मैन, सेटिंग बॉयज,  संघर्षरत कलाकार, मेकअप आर्टिस्ट, हेयर ड्रेसर, असिस्टेंट डायरेक्टर आदि जो मुंबई में परेशान हैं, उन्हें मदद की जरूरत है। उनकी मदद के लिए रत्नाकर कुमार ने आगे कदम बढ़ाया और सौ लोगों की…

*जनसेवा के लिए आगे आई, भोजपुरी गायिका, अंतरा सिंह प्रियंका। हर खबर पर पैनी नजर।*

श्री साई सेवा दरबार की रसोई में पहुंची भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह। धीरज कुमार झा। पटना:- श्री साई सेवा दरबार के द्वारा राज पैलेस बैंकेट हॉल, मुसल्लाहपुर पटना में लगातार सात दिनों से कम्युनिटी किचन चलाया जा रहा है। जहां हर दिन पाँच सौ फ़ूड पैकेट तैयार कर के श्री साई सेवा दरबार के कार्यकर्ता जरूरतमंदों लोगो तक पहुंचा रहे हैं।  सुप्रसिद्ध भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह प्रियंका श्री साई दरबार की रसोई में पहुंची। जहां उन्होंने अपने हाथों से भोजन तैयार किया। अंतरा ने, लॉकडाउन का पालन करने के लिए…