नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले के चकमेहसी थाना के सैदपुर से बुधवार की रात दलित एक्ट के पुराने आरोपी मो० सामसुल व सदाम को चकमेहसी थाना के पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं थानाध्यक्ष खुसबुद्दीन ने बताया कि आरोपी महीनों से फरार चल रहा था।
Category: बिहार
*अखिल भारतीय किसान महासभा के तत्वावधान में प्रतिरोध मार्च निकाला गया। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- अखिल भारतीय किसान महासभा के तत्वावधान में चकजोहरा में प्रतिरोध मार्च निकाला गया। भाकपा माले के अनुमंडल संयोजक संजीव कुमार आर्य ने प्रतिरोध मार्च का नेतृत्व कर रहे थे। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए किसान विरोधी अध्यादेश वापस लेने एवं बिजली कानून को भी वापस लेने की मांग किया। इस मौके पर भिखारी राय,बुच्ची राय,भरत महतो,राजेंद्र पासवान, नरेंद्र कुमार,वशिष्ठ राय,मंजू देवी आदि मौजूद रहे।
*प्रखण्ड कार्यालय परिसर में अंचलाधिकारी ने किया वृक्षारोपण। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- जिले के खानपुर में विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के अवसर पर आज प्रखण्ड कार्यालय परिसर में अंचलाधिकारी खानपुर के नेतृत्व में पौधा रोपण किया गया। इस अवसर पर अंचलाधिकारी रंजन कुमार दिवाकर ने कहा कि मानव जीवन को सुरक्षित रखने के लिए पेड़ पौधों को लगाना एवं उसे संरक्षण करना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इसी परिप्रेक्ष्य में आज दर्जनों पौधा लगा कर प्रखण्डवासियों को संदेश दिया गया है। इस मौके पर शिक्षक लाल बाबू, पर्यावरण प्रेमी त्रिपुरारी झा, स्वच्छताग्राही रंजन कुमार, मिथिलेश कुमार सहनी, अवधेश कुमार,…
*शहीदों के प्रति भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- जिले के मोरवा प्रखंड के लरुआ पंचायत में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सहयोग फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भारत की सीमा पर सुरक्षा के लिए तैनात वीर जवानों सहित देश की रक्षा के लिए तत्पर सभी वीर जवानों के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही 26 नवंबर 11 को मुंबई हमले में शहीद हुए जवानों के प्रति दो मिनट का मौन रखकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा को सहयोग फाउंडेशन के संस्थापक नवीन कुमार सिंह, अभय कुमार सिंह,…
*राजग सरकार की आर्थिक औद्योगिक नीतियाँ मजदूर विरोधी:- शैलेश। हर खबर पर पैनी नजर।*
देश के विकास में डाक कर्मचारियों का अमूल्य योगदान:- शैलेश। प्रधान डाकघर के मुख्य द्वार पर एक दिवसीय हड़ताल का आयोजन किया। रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- केन्द्रीय नेतृत्व के आह्वान पर अपने 22 सूत्री मांगों के समर्थन में ‘संयुक्त डाक संघर्ष समिति’ के बैनर तले अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ तृतीय श्रेणी, एमटीएस,ग्रामीण डाक डाक सेवकों के द्वारा आज प्रधान डाकघर के मुख्य द्वार पर संघ के प्रांतीय अध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद कुँवर की अध्यक्षता में एक दिवसीय हड़ताल का आयोजन किया गया। संचालक प्रवक्ता शैलेश कुमार सिंह उपस्थित थें। वहीं…
*हड़ताल के समर्थन में वामदलों ने जुलूस निकालकर किया चक्का जाम। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के विभिन्न जगहों पर विभिन्न संगठनों द्वारा चक्का जाम का मिला जुला असर राह। विभिन्न संगठनों द्वारा रोजी-रोटी, सामाजिक सुरक्षा-सम्मान की गारंटी करने, बेरोजगारी, मंदी, छटनी, महंगाई पर रोक लगाने, समान काम के बदले समान वेतन देने, स्कीम वर्करों को श्रमिक का दर्जा देने, किसान विरोधी तीनों काला कानून वापस लेने, जनविरोधी बिजली बिल वापस लेने, निर्माण मजदूरों का निबंधन करने, लॉकडाउन भत्ता देने, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का कर्ज माफ करने, फुटपाथी दुकानदारों के लिए सरकारी दुकान की व्यवस्था करने, गुलामी के चार…
*परिवार से कोसों दूर रहते हुए भी कोरोना योद्धा ने नहीं मानी हार। हर खबर पर पैनी नजर।*
पूर्व में संक्रमण के बावजूद कोरोना वार्ड में की मरीजों की चिकित्सा, डीएमसीएच के शिशु विभाग के जूनियर चिकित्सक ने पेश की मिशाल। रमेश शंकर झा दरभंगा:- कोरोना संक्रमण के इस दौर में कई ऐसे कोरोना योद्धा सामने आए हैं, जो मानव सेवा को अपना धर्म मान कर कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ते रहे. इस दौरान कई चिकित्सा कर्मी कोरोना संक्रमण संक्रमित भी हो गए, बावजूद ठीक होने के बाद लोगों की सेवा करते रहे. हालांकि इस दौरान उन्होंने सुरक्षा मानकों को बखूबी अपनाया. लिहाजा आज की स्थिति में कई…
*मास्क का उपयोग कर खुद और दूसरों को भी रखें सुरक्षित, कोविड-19 की दूसरी लहर में बढ़ी संक्रमण की संभावना। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- ठंडी हवाओं के कारण लगातार तापमान में गिरावट आ रही है और ठंड बढ़ने लगी है। जहाँ एक ओर लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। वहीं, दुसरी ओर कोविड-19 की दूसरी लहर शुरू हो गयी है। जिसमें काफी तेजी के साथ संक्रमण फैलने की शिकायत आने लगी है। ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर हमें सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है। दरअसल, ठंड के मौसम संक्रमण बढ़ने की प्रबल संभावना बनी रहती है। जिसके कारण वर्तमान दौर में थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ी मुसीबत बन…
*डीएम की आई आर एस लड़की से हुई शादी। हर खबर पर पैनी नजर।*
अनूप नारायण सिंह छपरा:- सादगी भी भव्य होती है। शक्ति संपन्न ओहदेदार जब इसे अपनाता है तो नजीर बनता है। ऐसी ही नजीर देवोत्थान एकादशी को पूर्णिया की एक शादी में देखने को मिली। यह शादी किसी और की नहीं, छपरा के डीएम सुब्रत कुमार सेन की थी। सुपौल जिले के सिमराही के मूल निवासी सुब्रत सेन नार्थ ईस्ट की रहने वाली आईआरएस अधिकारी सुचिस्मिता के साथ परिणय सूत्र में बंधे। कहने तो यह शादी हाई प्रोफाइल थी, लेकिन सादगी मन को छूने वाली। न कोई तामझाम, न दिखावा और…
*मशाल जुलूस निकालकर आम हड़ताल को सफल बनाने की अपील वामदलों ने किया। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- निजीकरण, छटनीकरण, मजदूर विरोधी अध्यादेश, किसान विरोधी कानून आदि के खिलाफ 26 नवंबर को वामदलों से संबंधित मजदूर संगठनों के अह्वान पर राष्ट्रीय आम हड़ताल के पूर्व संध्या पर बुधवार को शहर के स्टेशन चौराहा से भाकपा माले, माकपा, भाकपा एवं संबंधित विभिन्न मजदूर संगठनों के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने हाथों में मशाल लेकर नारे लगाते हुए मशाल जुलूस निकाला। वहीं जुलूस बाजार क्षेत्र के विभिन्न भागों का भ्रमण कर स्टेशन चौक पर सभा में तब्दील हो गया। इस सभा की अध्यक्षता सीटू के रधुनाथ राय ने…
