रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के नगर भवन में जिला प्रशासन की ओर से पैक्स चुनाव 2021 के लिए मतदान दल पदाधिकारियों का जिला स्तरीय प्रथम प्रशिक्षण, प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह जिला भू अर्जन पदाधिकारी अरविंद कुमार झा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण को दो पालियों में चलाया गया। इसकी शुरुआत मुख्य मास्टर प्रशिक्षक मुकेश कुमार ने किया एवं बिंदुवार सभी तथ्यों से अवगत कराया। इस कार्यक्रम के मौके पर जिला सहकारिता पदाधिकारी अजय भारती, मास्टर प्रशिक्षक सतीश कुमार यादव, अनुपम कुमार सिन्हा एवं तनवीर आलम…
Author: Editor en jefe
*युवक ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
नवीन कुमार वर्मा। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर खजूरी में धर्म नाथ ठाकुर के 37 वर्षीय पुत्र धनंजय कुमार ठाकुर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। वहीं परिजनों की सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है। किस कारण से फांसी लगाया है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस कारण का पता लगाने में जुटी है।
*क्षत्रिय समाज की बैठक सम्पन्न हुई। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
DK, Desk समस्तीपुर:- क्षत्रिय समाज के लोगों को सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए आपसी मतभेदों को भुलाने व सांगठनिक रूप से मजबूत होने की जरूरत है। जिससे आर्थिक स्वावलंबन व शैक्षिक विकास का मार्ग प्रशस्त हो सके। उक्त बातें टाउन हॉल के सभाकक्ष में क्षत्रिय समाज की मोहिउद्दीननगर विधानसभा स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधान पार्षद राणा गंगेश्वर प्रसाद सिंह ने कही। क्षत्रिय चेतना मंच के तत्वावधान में हुई बैठक की अध्यक्षता उमाशंकर सिंह ने किया। वहीं संचालन संयुक्त रूप से सुरेश्वर प्रसाद सिंह तथा प्रो०…
*जीविका दीदी को एक दिवसीय ट्रेनिंग का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
DK, Desk समस्तीपुर:- जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर बस्ती में भारत माता ग्राम संगठन की ओर से टांड़ा गांव में जीविका दीदियों के लिए एक दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। वहीं प्रशिक्षक शबनम कुमारी ने गरीबी रेखा के नीचे वाले लोगों के चयन संबंधित जानकारी दी। इस मौके पर आरती देवी, लेखापाल कुमार,पूनम देवी,कृष्णा देवी,सुनयना देवी,आशा देवी सहित अन्य शामिल थे।
*जिले में बीस हजार पशुओं का इयर टैगिंग का लक्ष्य रखा गया है:- डॉ० समीर आलम। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
DK, Desk समस्तीपुर:- जिले के पशुपालन विभाग के द्वारा संजीवनी कार्यक्रम के तहत पशुओं का इयर टैगिंग किया जा रहा है। वहीं मोहिउद्दीननगर प्रखंड के पशु चिकित्सक डॉ० समीर आलम ने कहा कि अब तक निजी वैक्सीनेटरों के द्वारा 17736 पशुओं का इयर टैगिंग किया जा चुका है। जिले में बीस हजार पशुओं का इयर टैगिंग का लक्ष्य रखा गया है।
*क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
DK, Desk समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र में 16 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन स्थानीय मुखिया के द्वारा किया गया। उक्त टूर्नामेंट का आयोजन शहीद देवेंद्र स्मृति क्रिकेट क्लब नरहन के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय मुखिया रिंकी कुमारी, पूर्व मुखिया अशोक कुमार, समाजसेवी रामभरोस कुमार व बिट्टू कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कियाा। इस मौके पर मुखिया रिंकी कुमारी ने खिलाड़ियों से कहा की खेल को खेल भावना सेे खेली जाए तो अच्छा रहेगा क्यों की खेल मनोरंजन की चीजें है। वहीं दो…
*डिपो में काम करने वाले युवक की दुर्घटना में हुई मौत। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
DK, Desk समस्तीपुर: जिले के एनएच बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना पंचायत अंतर्गत ददरी धनराज निवासी राम एकवाल सिंह उर्फ भुटकुन सिंह के 32 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार सिंह उर्फ मटरू सिंह का बीते शनिवार के दिन मुजफ्फरपुर में तेल टैंकर के चपेट में आने से मौत हो गई। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं गांव में मातम छा गया। परिजनो से मिली जानकारी के अनुसार मृतक मुजफ्फरपुर में भारत पेट्रोलियम के डिपो में काम करता था, काम के दौरान शनिवार की शाम डिपो में…
*लोजपा सुप्रीमो व स्थानीय सांसद ने दी जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनाएं। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
भारत कनेक्ट ब्यूरो समस्तीपुर:- जिले के लोक जनशक्ति पार्टी के कर्मठ व समाजसेवी युवा लोजपा नेता राजा पासवान को जन्मदिन पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और समस्तीपुर के लोकप्रिय सांसद प्रिंस राज ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
*जदयू कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- बिहार प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश कुमार कुशवाहा का उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के एनएच 28 स्थित सरदार गंज चौक, डैनी चौक, सातनपुर चौक आदि अलग-अलग स्थानों पर जदयू कार्यकर्ताओं ने प्रदेश जदयू नेत्री स्वीटी प्रिया के नेतृत्व में फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। वहीं अलग-अलग स्थानों पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में समस्तीपुर जिला महासचिव निभा देवी, व्यवसायिक प्रकोष्ठ की प्रखंड अध्यक्ष श्रुति देवी, महिला प्रकोष्ठ की प्रखंड अध्यक्ष वीना देवी, जिला सचिव अजय सिंह, नगर अध्यक्ष सुनील कुमार बमबम, प्रमोद मिलिंद, वरुण साह, उजियारपुर प्रखंड अध्यक्ष…
*93वीं वर्षगांठ के अवसर पर आपका डॉक्टर आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के गांधीवादी चिकित्सक डॉक्टर एसएन सुबाराव के 93वीं वर्षगांठ के अवसर पर डॉ० बालेश्वर पांडेय आंख नाक एवं गला अस्पताल के संचालक डॉ० अमलेंदु पांडेय ने आपका डॉक्टर आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम के अवसर पर गायत्री मंदिर परिसर बथुआ में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में ग्रामीणों ने आंख की जांच करवाया। वहीं सभी अतिथि को रोटरी क्लब के प्रणव कुमार ने बुके देकर स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ० अमलेंदु पांडेय के अलावा राष्ट्रीय युवा…
