*वरीय पदाधिकरी सभी प्रखंड स्तरीय क्वारांटाइन कैंप का निरीक्षण कर आवासित व्यक्तियों को दी जा रही सुविधा की जांच करेंगे। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में बैठक का आयोजन की गई। इस बैठक में कोविड-१९ (Covid19) के संक्रमण रोकने हेतु बनाए गए सभी कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, समस्तीपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सिविल सर्जन, नजारत उप समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला अल्प संख्यक कल्याण पदाधकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड क्वारांटाइन में आवासित व्यक्तियों को 14 दिन के क्वारांटाइन अवधि समाप्त होने पर होम क्वारांटाइन प्रेस्क्राइब करने का निर्देश दिया है।

जिले के वरीय पदाधिकरी कल सभी प्रखंड स्तरीय क्वारांटाइन कैंप का निरीक्षण कर आवासित व्यक्तियों को दी जा रही सुविधा जैसे डिग्निटी किट, भोजन, दूध, पेय जल, मनोरंजन के लिए टीवी, खेलने/मनोरंजन की सामग्री, शौचालय आदि की जांच करेंगे। बैठक में प्रखंड क्वारांटाइन कैंप में आवासित व्यक्तियों के स्किल मेट्रिक्स (कुशल/अकुशल सर्वे) पर विचार विमर्श किया गया और तैयार किए गए स्किल मेट्रिक्स की समीक्षा जिला पदाधिकरी शशांक शुभंकर ने की। अकुशल श्रमिकों को प्रशिक्षण दे कर कुशल बनाने का निर्देश दिया। वहीँ प्रखंड क्वारांटाइन कैंप से प्राप्त शिकायतों की जानकारी जिला पदाधिकारी ने शिकायत कोषांग से लिया और शिकायत निवारण हेतु दिशा निर्देश संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी को दिया।


प्रखंडों में नए आठ (8) क्वारांटाइन कैंप स्थापित करने का कार्य शीघ्र करने का निर्देश जिला पदाधिकारी ने दिया। प्रखंड क्वारांटाइन कैंप में सभी आवासित व्यक्तियों से उनके बैंक खाता संख्या, आईएफएससी कोड, मोबाइल संख्या सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी जल्द से जल्द लेने का निर्देश जिला पदाधिकारी ने दिया। इस आशय की जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के व्हाट्सएप के द्वारा प्रेस को मिला।

Related posts

Leave a Comment