*अच्छे कर्मो से ही अच्छे भविष्य का निर्माण होत है:- डॉ० नीराज। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर रोड स्थित वीणा फिजियोथेरपी सेन्टर के डॉ० नीराज कुमार के कथनानुसार मानव सेवा ही जीवन का एक बहुत बड़ा पुण्य का काम है।उन्होंने कहा कि वीणा फिजियोथेरपी सेन्टर और उनकी युवा टीम हर समय लोगों की मदद के लिए तैयार रहते हैं।

इस कोरोना महामारी के समय में हर एक लोगों को आगे आकर एक दूसरे की मदद करनी चाहिए, तभी हमारा देश आगे बढ़ेगा।हर लोगों को एक दूसरे की भलाई के लिए हमेशा ही आगे रहना चाहिए। डॉ० नीरज कुमार ने बताया कि बिना कोई स्वार्थ, बिना कोई लोभ, एक दूसरे की मदद करें ताकि हमारा समाज आगे बढ़े। हमारा समाज आगे बढ़ेगा तब हमलोग आगे बढ़ेंगे।

उन्होंने खुद के बारे में बताया कि कुछ साल पहले यहाँ बाढ़ आई थी, मेरे पास पैसा नही था, मगर दिल में जज्बा था कुछ अच्छा करने की, तब मैंने भगवान का नाम लिया और अपने दोस्तों से बात किया, भगवान ने मेरी मनोकामना पूरी कर दी और हमलोगों ने मिलकर गाँव-गाँव जाकर राहत सामग्री बांटी थी। उनका कहना है अच्छे कामो में तकलीफ जरूर होती है मगर वह पूरी जरूर होती है।

उनका कहना है कि पुण्य का काम करने में सुकून मिलता है। जीवन में सदैव मानव सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। इसलिए मनुष्य को अपनी शक्ति का उपयोग मानवसेवा करते हुए जीवन व्यतीत करनी चाहिए। जो मानवसेवा में लीन होते हैं वह मनुष्य सदैब बुराइयों से दूर रहते हैं।

जिसके कारण उन्हें मानव सेवा करने पर अत्यंत खुशी महसूस होती है। मनुष्य के द्वारा किया गया कर्म ही इसका भाग्य विधाता होता है। अच्छे कर्मो से ही अच्छे भविष्य का निर्माण होता है, और अच्छे राष्ट्र का निर्माण होता है।

Related posts

Leave a Comment