*वीसी के जरिए जिलाधिकारी सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ कोविड१९ के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। हर खबर पर पैनी नजर।*


वंदना झा
समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने वीसी के जरिए सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ कोविड१९ (Covid1 के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा किए, और दिशा निर्देश दिए।जिला पदाधिकारी के कार्यालय में कोविड१९ (Covid19) के संक्रमण रोकने हेतु बनाए गए सभी कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी, समस्तीपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सिविल सर्जन, नजारत उप समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला अग्निशमन पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

वहीँ जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड स्तर क्वॉरेंटाइन केंद्र को जल्द से जल्द तैयार करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड स्तरीय क्वॉरेंटाइन केंद्र (प्रत्येक बिल्डिंग) पर एक प्रभारी पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया है। इन क्वॉरेंटाइन केंद्रों पर रजिस्ट्रेशन डेस्क की सुविधा (जहां इनमें रहने वाले व्यक्तियों की जानकारी को संधारित किया जाएगा), सीसीटीवी, खाने और पानी की व्यवस्था, दैनिक साफ-सफाई की व्यवस्था और सैनिटाइजेशन कराना सभी प्रभारी पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे। जिला पदाधिकारी ने इन सभी प्रखंड स्तरीय क्वॉरेंटाइन केंद्र पर *क्या करें/क्या ना करें* का फ्लेक्स लोगों के जागरूकता के लिए लगाने और अनाउंसमेंट सिस्टम की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने जिला स्तरीय QMRT (quick medical response team) और प्रखंड स्तरीय QMRT को तैयार रहने का निर्देश दिया।


जिला पदाधिकारी ने राशन कार्ड से संबंधित आधार सीडिंग के कार्य प्रगति का प्रखंड वार समीक्षा किया। इसके साथ ही इस कार्य को आज पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस आशय की जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के व्हाट्सएप के द्वारा प्रेस को मिला।

Related posts

Leave a Comment