वीसी के जरिए जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारी के साथ कोविड१९ के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और दिशा निर्देश दिए।

वंदना झा

समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने वीसी के जरिए से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, पीएचसी प्रभारी, अनुमंडल पदाधिकारी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी के साथ कोविड१९ (Covid19) के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और दिए दिशा निर्देश।


समाहरणालय परिसर स्थित वीसी कक्ष में कोविड१९ (Covid19) के संक्रमण रोकने हेतु बनाए गए कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी, समस्तीपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन, नजारत उप समाहर्ता,जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीँ जिला पदाधिकारी ने पंचायत स्तरीय कैंपों को बंद कर आवासित लोगों को प्रखंड एवं अनुमंडल स्तरीय क्वॉरेंटाइन कैंप में रखने का निर्देश दिया।

सभी अनुमंडल पदाधिकारी को बड़े संस्थान सरकारी एवं गैर सरकारी जैसे छात्रावास, स्कूल आदि को चिन्हित कर अनुमंडल स्तर पर क्वॉरेंटाइन केंद्र तैयार करने का निर्देश दिया। इसी प्रकार से सभी प्रखंडों में भी क्वॉरेंटाइन कैंप तैयार करने का निदेश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया। इस के साथ ही सभी संबंधित पदाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि इन क्वॉरेंटाइन कैंपों में आवासन की व्यवस्था सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए किया जाए और साफ सफाई/सैनिटाइजेशन कराया जाए। वहीँ बसों से राज्य के बॉर्डर से लोगों को उनके जिला लाने का कार्य प्रारंभ हो चुका है। समस्तीपुर जिले में आने वाले लोगों को सर्वप्रथम जिला एवं अनुमंडल स्तरीय क्वॉरेंटाइन कैंपों में रखा जाएगा और सभी (महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली) आने वाले लोगों का जांच कराया जाएगा। जांच के प्रतिवेदन आने तक वे लोग इस क्वॉरेंटाइन कैंप में रहेंगे यदि रिपोर्ट नेगेटिव आता है तो उन्हें 14 दिनों का होम क्वॉरेंटाइन प्रिसक्राइब कर घर भेज दिया जाएगा।
पॉजिटिव आने पर जिला स्तरीय पूर्व में स्थापित आइसोलेशन केंद्रों में रखा जाएगा और गंभीर मरीजों को पर पटना भेजा जाएगा।


इससे संबंधित तैयारी करने का निर्देश जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी को दिया। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को सोडियम हाइपोक्लोराइट के छिड़काव के लिए छोटे स्प्रेयर क्रय कर अपने क्षेत्र में लगातार सैनिटाइजेशन कराने का निर्देश दिया। वहीँ जिला पदाधिकारी ने RTPS अंतर्गत आधार संग्रहण की समीक्षा की और सभी प्रखंडों से कार्य प्रगति की जानकारी ली और इसे जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया।

पैक्स के जन वितरण प्रणाली की दुकानों को निकटतम दुकान से ही टैग करने का निर्देश जिला पदाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी को दिया। इससे लाभुकों को खाद्यान्न के लिए दूर जाने से होने वाली परेशानी से बचाया जा सकता है। इस आशय की जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के व्हाट्सएप के द्वारा प्रेस को मिला।

Related posts

Leave a Comment