*कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने हेतु बेगूसराय से सटे समस्तीपुर सीमा को सील किया जाना आवश्यक है:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा

समस्तीपुर:- कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते संक्रमण को फैलने से रोकने हेतु पूरे देश में लॉकडाउन प्रभावी है ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके। वहीँ वर्तमान में समस्तीपुर जिले में कोरोना पॉजिटिव का एक भी मामला नहीं है।

प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक 07 अप्रैल 2020 को बेगूसराय जिला में कोरोना पॉजिटिव मामले प्रकाश में आए हैं। इस लिए समस्तीपुर जिला का सीमा बेगूसराय से सटा है।

ऐसी स्थिति में कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने हेतु बेगूसराय से सटे समस्तीपुर सीमा को सील किया जाना आवश्यक है।

उपयुक्त के आलोक में बेगूसराय से सटे सीमा को सील करने हेतु दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति पाली वार में की गई है। आज दिनांक 09 अप्रैल 2020 को

जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने समस्तीपुर जिले के रसीदपुर और अजनौल सीमा क्षेत्र जो बेगूसराय से सटे होने के कारण उनका निरीक्षण किया। इस आशय की जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के व्हाट्सएप के द्वारा प्रेस को मिला।

Related posts

Leave a Comment