*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा एक वेबीनार का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

वंदना झा

समस्तीपुर:- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा एक वेबीनार का आयोजन किया गया। जिसका टॉपिक था- डिजीज फ्री लाइफ थ्रू राजयोग। वहीं कार्यक्रम का संचालन करते हुए कृष्ण भाई जी ने कहा कि ब्रह्मा कुमारीज भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के समन्वयन से पूरे भारत में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उन्होंने कहा कि राजयोग भारत की प्राचीन विद्या एवं पूंजी है। ब्रह्मा कुमारीज ने विगत 85 वर्षों से राजयोग के प्रचार-प्रसार में प्रमुख भूमिका निभाई है। वहीं बी.के. तरुण ने कार्यक्रम के विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजयोग सभी योगों का राजा है, जिसमें सभी प्रकार के प्राणायाम, आसन, गीता में वर्णित ज्ञान योग, भक्ति योग, कर्म योग और महर्षि पतंजलि द्वारा प्रतिपादित अष्टांग योग द्वारा होने वाले फायदे समाहित हैं।

राजयोग से सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक, सामाजिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य भी सुनिश्चित होता है। राजयोगी जीवनशैली को अपनाने से हमारे द्वारा सेवन किया जा रहा भोजन एवं जल औषधि का काम करता है और तन व मन को आरोग्य प्रदान करता है। राजयोग हमारी आयु में भी वृद्धि करता है। जैसे जड़ को सिंचित करने से पूरे वृक्ष तक जल पहुंच जाता है ऐसे ही राजयोग की विधि से परमात्मा द्वारा आत्मा रूपी बीज को जब शक्ति मिलती है तो पूरा शरीर रूपी वृक्ष शक्तिशाली व निरोगी बनता जाता है। राजयोग के नियमित अभ्यास से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता, तंत्रिका तंत्र, शारीरिक ढांचा व मांसपेशियां, श्वसन प्रणाली, पाचन तंत्र सहित संपूर्ण शरीर पोषित एवं पुष्ट होता है।


ब्रह्मा कुमारी सविता बहन ने राजयोग मेडिटेशन द्वारा पूरे शरीर को स्वस्थ रखने की प्रक्रिया का अनुभव कराया। इस कार्यक्रम में उपस्थित डीआरएम अशोक महेश्वरी; एमडी, सुधा डेयरी, डी.के. श्रीवास्तव; एडीजे दशरथ मिश्र; पूर्व एडीजे संजय उपाध्याय ने भी अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अपनी शुभकामनाएं दीं।ऑनलाइन कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामगोपाल सुरेका, रमेश चांदना, सतीश चांदना, शिव कुमार अग्रवाल, उमाशंकर गुप्ता, ओम प्रकाश भाई, राजकुमार भाई, सुशील चमडिया आदि उपस्थित थे। वहीं स्वागत भाषण पटोरी से रंजना बहन ने किया। धन्यवाद ज्ञापन दलसिंहसराय से सोनिका बहन ने किया।

Related posts

Leave a Comment