*नीम है प्राकृतिक सैनिटाइजर:- त्रिपुरारी झा। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा

समस्तीपुर:- जिले के नत्थूद्वार पंचायत के कई मोहल्लों में पर्यावरण प्रेमी त्रिपुरारी झा के द्वारा लोगों के घर-घर जाकर नीम का डाली घर के आगे में टांगा गया एवं लोगों को प्रतिदिन नीम का एक पत्ता खाने को कहां।

वहीँ त्रिपुरारी झा ने कहा कि नीम प्राकृतिक सैनिटाइजर है, जो वातावरण को सेनीटाइज करने की क्षमता रखता है। नीम की डाली टांगने से घरों को सेनीटाइज रखेगा एवं शुद्ध वातावरण व हवा को शुद्ध रखेगा।

वैसे भी चैत माह में इसका उपयोग अक्सर लो किया करते है। हमारे पूर्वज लोग इसका अधिक उपयोग करते थे। नीम देव तुल्य भी माना गया है। अक्सर लोग पहले अपने घरों के आगे में इसे अक्सर रखा करते थे,

क्योंकि लोगों को प्रभाव घरों पर नहीं पड़े।आज हम सब प्रकृति से विमुख होते जा रहे हैं। इसी का कारण है कोरोना वायरस,

प्रकृति से खिलवाड़ हम करते आ रहे हैं इससे बचना होगा। प्राकृतिक हमारी अनमोल धरोहर है उसकी रक्षा करना मानव का कर्तव्य होता है।

Related posts

Leave a Comment