*बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट महारैली को संबोधित करने समस्तीपुर पहुंचे लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान व प्रिंस राज। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर:- बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट महारैली को संबोधित करने समस्तीपुर पहुंचे लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और समस्तीपुर के सांसद प्रिंस राज का समस्तीपुर पहुंचने पर उनका स्वागत फूल माला, हाथी घोड़े और गाजे बाजे के साथ भव्य तरीके से कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया।

बतादे की जिले के परिसदन में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें पत्रकारों को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि हम लोगों ने बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट यात्रा के तहत बिहार के सभी जिलों का दौड़ा कर आम लोगों से राय विचार ले रहे हैं।

तत्पश्चात बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट यात्रा को लेकर समस्तीपुर जिले के सत्य नारायण सिंह भवन में लोजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा महा रैली का आयोजन किया गया।

उक्त महारैली सभा को संबोधित करने पहुंचे लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई के सांसद चिराग पासवान  साथ ही समस्तीपुर के सांसद प्रिंस राज नगर भवन में आयोजित सभा को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि अभी तक इस यात्रा में स्कूल कालेज के छात्र-छात्राओं से लिखित रूप से हो रही कठिनाइयों को लिया है। इसके साथ ही कहा कि 2020 के चुनाव को लेकर एनडीए गठबंधन से 243 सीटों पर चुनाव लड़ने के तहत क्षेत्रीय दौरा किया जा रहा है।

वहीँ विधानसभा स्तर पर सामाजिक कुरीतियों सहित विकास में बाधक बन रहे त्रुटियों को खत्म करने के लिए  हरसंभव प्रयास करेंगे। वहीं चिराग पासवान ने कहा कि वर्तमान में बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर हुई है।जितना विकास होना चाहिए वह नही हो सका है।

इसलिए वह अपनी यात्रा के ज़रिए लोगो की बातों को सुनने और इसके बाद सरकार का ध्यान आकृष्ट करने का काम करेंगे। इस मौके पर जमुई के सांसद चिराग पासवान साथ ही समस्तीपुर के सांसद प्रिंस राज, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद वीणा देवी, उमाशंकर मिश्रा नीरज भारद्वाज राजा पासवान कुणाल कुमार सहित इत्यादि नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment