*राजद जिला अध्यक्ष को पाग चादर से सम्मानित किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

डी कुमार
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर:- जिले के सिंघिया प्रखंड क्षेत्र में राष्ट्रीय जनता दल के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजेंद्र सहनी का सम्मान समारोह कर पाग माला से सम्मानित किया गया। वहीँ जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को राजनीतिक गुण बताते हुए एमवाई समीकरण के साथ-साथ एक्स वाई जेड की नीति को अपनाते हुए जिला के 10 का 10 विधानसभा से विधायक जीता कर तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा प्रखंड के 17 पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति कर नियुक्त पंचायत अध्यक्ष द्वारा वार्ड अध्यक्षों का निर्माण कर कार्यसमिति की सूचना जिला को अभिलंब सुपुर्द करें उन्होंने कहा वार्ड स्तर से लेकर पंचायत अथवा प्रखंड अध्यक्षों तथा कार्यकारिणी सदस्यों की सुरक्षा की गारंटी जिला कप्तान स्वयं लेगी। राजद का एक-एक सिपाही सामाजिक न्याय के कार्य करता है।

कार्यकर्ताओं की आचरण एवं संघर्षशीलता क्रांतिकारी सोच विचार किसी भी राजनीतिक दल से अत्यंत सुंदर है। इसलिए समाज के प्रथम नागरिकों से लेकर समस्त बुद्धिजीवी समाज के सेवा लिए तत्पर रहते हैं और रहेंगे। वहीँ वक्ताओं ने क्षेत्र से विधानसभा के लिए प्रांतीय दलित नेता सत्यविंद पासवान को चुनाव लड़ाने का प्रस्ताव रखा। जिला अध्यक्ष ने कहा समय आने पर विचार किया जाएगा। अभी समय है। कार्यकर्ताओं को एकजुट हो कर जनता में विश्वास लाने के लिए उनकी सेवा करते रहें। सभा को संबोधित करते हुए जिला युवा अध्यक्ष अमरेश राय, एसी एसटी प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यविंद पासवान, सराय रंजन के पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह निषाद, बिथान प्रखंड युवा अध्यक्ष आतिफ अमीन, रोसड़ा नगर अध्यक्ष दशरथ सहनी, पूर्व एमएलसी रोम भारती उनके पूर्व निजी सचिव नंद कुमार चौधरी, राजद प्रखंड उपाध्यक्ष बृजेश यादव, जिला युवा उपाध्यक्ष कुमोदरंजन, संजीत चौपाल, सिंघिया प्रखंड अध्यक्ष रत्नेश्वरप्रसाद सिंह, अल्पसंख्यक सेल प्रखंड अध्यक्ष नजरे आलम सिद्दीकी, जिला सचिव आईटी सेल हरिहर कुमार झा, महिला नेत्री अमला देवी, अतुलकुमार सिंह, धरणीधर सिंह, बीएन सिंह, राम जयपाल यादव, रामेश्वर यादव, लक्ष्मी यादव, इत्यादि प्रखंड के सभी पंचायत अध्यक्ष और प्रखंड कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment