*उप विकास आयुक्त वरूण कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में जल जीवन हरियाली से संबंधित समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर:- जिले के समाहरणालय सभाकक्ष में जल जीवन हरियाली से संबंधित समीक्षात्मक बैठक उप विकास आयुक्त वरूण कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक के मौके पर जल जीवन हरियाली के नोडल पदाधिकारी (डीपीओ), पीओ, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, लघु सिंचाई विभाग सहित अन्य पदाधिकारी में उपस्थित थे।

वहीँ बैठक में जल जीवन हरियाली से संबंधित निम्नलिखित बिंदुओं की समीक्षा की गई। जिसका विवरण इस प्रकार:- ०१. सार्वजनिक जल संचयन संरचनाओं को चिन्हित कर अतिक्रमण मुक्त कराना। ०२. सार्वजनिक जल संचयन संरचनाओं का जीर्णोधार। ०३. छोटी-छोटी नदियों नालों में व पहाड़ी क्षेत्रों में जल संग्रहण क्षेत्रों में जल संग्रहण क्षेत्रों में चेक डैम एवं जल संचयन के अन्य संरचनाओं का निर्माण।

०५. नए जल स्तरों का सृजन। ०६. पौधशाला सृजन एवं सघन वृक्षारोपण करना है। प्रखंडों में लिए गए संबंधित योजनाओं की वर्तमान स्थिति एवं कार्य जो प्रगति पर है उसकी समीक्षा किया गया। वहीँ उप विकास आयुक्त वरुण कुमार मिश्रा ने निदेश दिया कि योजनाओं से संबंधित कार्यों को विभाजित कर कार्यों की प्रगति प्रस्तुत करें। कार्यों का भौतिक सत्यापन कर के कार्य की स्थिति सुनिश्चित करें।

Related posts

Leave a Comment