*केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कथा श्रवण कर दीदी माँ ॠतंभरा जी से लिया आशीर्वाद। हर खबर पर पैनी नजर।*

सृष्टि के कल्याण का सूत्रधार है भागवत पुराण:- दीदी माँ ॠतंभरा

श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन से माहौल हुआ भक्तिमय।

भक्ति व प्रेम रस की सरिता में श्रद्धालुओं ने लगाये गोते ।

रमेश शंकर झा
बिहार।

हाजीपुर:- विश्व विख्यात श्रीमद्भागवत कथा ममर्ज्ञी साध्वी दीदी माँ ॠतंभरा जी ने रविवार को चांदी धनुषी (लालगंज) में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन कहा कि यदि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने का आपने निश्चय कर लिया तो आपने तय कर लिया कि मुझे अपना भविष्य का निर्माण करना है ।

भागवत कथा का श्रवण करने की सोचना ही जीवन कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। आज लोग भौतिकता की ओर उन्मुख हो रहे हैं। मन प्रेम से प्रसन्न होता है वहीं आत्मा परमात्मा से । उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत पुराण हमारे जीवन को खुशहाल बनाने का माध्यम है।सृष्टि के कल्याण का सूत्रधार है भागवत पुराण। 

जब प्रकृति अपना तांडव नृत्य करती है सब देखते रह जाते हैं।शरीर में व्याप्त तीनों तापों का खात्मा श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से होता है। दीदी माँ ॠतंभरा जी ने कहाा कि भगवान कृष्ण की लीलाओं का चित्रण करने से जीवन में बदलाव आता है।

शरीर को धारण करने के साथ ही मृत्यु का भय मनुष्य के चित में शामिल हो जाता है।जिसने अपने मन को जीत लिया उसने पूरी दुनिया को जीत लिया। मनुष्य जीवन में चिंतनशील बने। मनुष्य प्रकृति की सबसे सर्वश्रेष्ठ कृति है।लेकिन मनुष्यता आज पतन की ओर है।दुखों का कारण स्वंय मनुष्य का निरंकुश मन है।

पङोसी के चीजों को देखकर आज लोग दुखी हो रहा। नशा करना चाहिए।जिंदगी को लक्ष्य प्रदान करने वाला नशा होना चाहिए।  राधे राधे नाम श्याम तेरी गलियन में …ऊं नमो नारायणा,हरि ओम नमो नारायणा …आदि से उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति रस की सरिता में गोते लगाया।

दर्शन पियूष पिपासु यज्ञ समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दरम्यान हजारों श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भागवत कथा में यह शक्ति है कि यदि पापी भी कथा श्रवण कर ले तो उसका उद्धार हो जाएगा।

जीवों को कष्ट देकर आनंद लेने वाले व्यक्ति का कभी भला नहीं होता है। जब सत्य का दर्शन होगा तो मुक्ति होगी। अगर जीवन में जागे व्यक्ति से संपर्क में रहे तभी जीवन में  जागृति संभव है।

आप किनके साथ हो यह सबकुछ तय करता है।इधर केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कथा श्रवण कर दीदी माँ ॠतंभरा जी से आशीर्वाद लिया।

मौके पर मुख्य यज्ञमान अमरेन्द्र कुमार सिंह,आयोजन मंडल सदस्य सत्येन्द्र सिंह राणा,अरूण झा,आचार्य धर्मवीर,सचिन वशिष्ठ,मीडिया प्रभारी पदमाकर सिंह लाला,बच्चा सिंह,सज्जन कुमार,क्रांति कुमार यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment