*पूर्व सैनिक संघ ने मनाया स्थापना दिवस। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा

मोतिहारी/केसरिया,पू०च०:- जिले के भूतपूर्व सैनिक कल्याण संघ का चौथा स्थापना दिवस सोमवार  को प्रखण्ड परिसर स्थित पूर्व सैनिक संघ कार्यालय  में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि संघ के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर ने कहा कि पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए हर संभव सहायता किया जाएगा। आपलोगो के बीच एकता आपसी सौहार्द प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिको के लिए  कार्यालय के लिए भूमि, इसीएचएस के लिए भवन, की व्यवस्था हेतु प्रयास करूंगा।

इस दौरान स्थानीय शाखा का चार वर्ष पूरा होने पर केक काट कर जश्न मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष आरडी मिश्रा ने किया। जबकि संचालन आर के पाठक ने किया। आगत अतिथि का स्वागत हरिकिशोर सिंह ने अंग वस्त्र व माला पहना कर किया। कार्यक्रम को जिला सचिव पाण्डेय जी, मुजफ्फरपुर जिला अध्यक्ष सत्यदेव सिंह, साहेबगंज अध्यक्ष राजमगल ठाकुर समेत कई लोगों ने संम्बोधित किया।  मौके पर शत्रुधन पाण्डेय, लाल जी प्रसाद, मंकेश्वर साहनी, रामप्रवेश सिंह, रामनरेश सिंह, विजय कुमार सिंह, राजेश्वर कुवॅर, भाग्यनरायण सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment