*समस्तीपुर में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 96वीं जयंती पर पहुँचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पत्रकारों से रहें दूर। हर खबर पर पैनी नजर।*

चाक-चौबंद व्यवस्था में होने वाला है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगमन, चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं पुलिसकर्मी…।

रमेश शंकर झा/ठाकुर वरुण कुमार
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर:- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 96वीं जयंती के अवसर पर आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं अन्य गणमान्य लोगो द्वारा

कर्पूरी ग्राम स्थित कर्पूरी स्मृति भवन एवं गोकुल कर्पूरी फुलेश्वरी महाविद्यालय में जन नायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

यह कार्यक्रम राजकीय समारोह के रूप में जिला प्रशासन के द्वारा आयोजित किया गया है। इस बाबत पूरे जिले में चाक-चौबंद बात व्यवस्था की गई।

वहीँ कर्पूरीग्राम में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई। किसी भी प्रकार की चूक को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ऐसा अपने अधिकारियों को जिलाधिकारी ने निर्देश दिया था।

वैसे माननीय मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति भवन, कर्पूरी ग्राम में आरती, माल्यार्पण तथा सर्व धर्म प्रार्थना सभा के बाद गोकुल कर्पूरी फुलेश्वरी

महाविद्यालय एवं रामदुलारी प्रभावती उच्च विद्यालय, कर्पूरी ग्राम में स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

*सबसे खास बात:-* बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सबसे ज्यादा जान का डर पत्रकारों से ही लगता है। क्यों की स्पेसल ब्रान्च की पुलिस को पत्रकारों के पास लगाया गया था,

ताकि कोई पत्रकार उन तक न पहुँच सके।आखिर सवाल ये उठता है की हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पत्रकारों से क्यों दूर रहना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आवाज को सुनने के लिए दर्शक लोग मूकदर्शक बने रहे।

लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक शब्द बोलना उचित नहीं समझे।

वहीँ कुछ लोग उनसे बात भी करना चाहा तो वह जवाब तक नहीं दिए।

Related posts

Leave a Comment