*अभिषेक और अभिनेत्री रूहाना खन्ना (गंगा) को मिला गेस्ट ऑफ ऑनर का सम्मान। हर खबर पर पैनी नजर।*

नीतीश कुमार सिंह

नवगछिया:- जिले के नवगछिया अनुमंडल के नारायणपुर प्रखंड के भ्रमरपुर के लाल अभिषेक मिश्र शानू को दिल्ली में गेस्ट ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। वहीँ रेडियो और टीवी पर कमेंट्री कर चुके अभिषेक को स्टार मिलीनियम अवॉर्ड शो के दौरान दिल्ली से लिली व्हाइट होटल में सम्मान किया गया।

इस कार्यक्रम में क्राइम पेट्रोल अभिनेता गुलशन पांडेय, बंसल ग्रुप के अरुण बंसल, खाब गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री रुम्मन अहमद, अभिनेत्री सपना सिकरवार के हाथों अभिषेक शानू को यह ऑनर प्रदान किया गया। अभिषेक के साथ सीरियल अभिनेत्री रूहाना खन्ना (गंगा) को भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में देश भर के विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गज हस्तियों को स्टार मीलिनियम अवॉर्ड प्रदान किया गया। अभिषेक ने बताया इस वर्ष उसे भारतीय प्रतिभा गौरव अवॉर्ड, एशियन एक्सलेंस अवॉर्ड, गॉड गिफ्टेड रत्न जैसे अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।

हाल ही में एक बार फिर टेलिवजन पर कमेंट्री करेंगे। वहीँ अभिषेक को यह ऑनर मातृभाषा हिंदी की सेवा करने, कमेंट्री क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान व राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के लिए दिया गया। उन्होंने ने बताया की कमेंट्री के कई देशों से ऑफर आए लेकिन वह अभी देश में रहकर सेवा करना चाहता है और दर्शकों को मनोरंजित करना चाहता है। अभिषेक ने इसका श्रेय अपने माता, पिता और अपने शुभचितकों को दिया।

Related posts

Leave a Comment