*शहीद सैनिक को श्रद्धांजलि देने पहुचे छात्र लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिंस राज। हर खबर पर पैनी नजर*

रमेश शंकर झा
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के ध्रुवगामा पंचायत अरैला गांव में शहीद सैनिक विनोद राय उम्र 43 वर्ष को श्रद्धांजलि देने छात्र लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिंस राज पहुचे। वहीँ परिवार से मिलकर छात्र लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिंस राज ने इस दुख की घड़ी में साथ देने का वादा किया। बड़ी दुख की बात है जिला प्रशासन की ओर से शहीद सैनिक के सम्मान में श्रद्धांजलि देने कोई भी अधिकारी अरैला गांव नहीं आया। छात्र लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिंस राज ने सैनिक के परिजन से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया। इस मौके पर शहीद सैनिक के पत्नी और बच्चे भी थे।

इसी दौरान छात्र लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिंस राज ने कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव पहुंचे। जहां राजेश सहनी के परिजन से मिलकर पानी में डूबकर मरे पुत्र के लिए शोक संवेदना प्रकट किया। इस कार्यक्रम के मौके पर पूर्व विधायक विश्वनाथ पासवान, उमाशंकर मिश्र, विजय किशोर सिंह, महेंद्र प्रधान, राजकिशोर हजारे, जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुशवाहा, हीरा झा, जिला उपाध्यक्ष बंटी जायसवाल, कल्याणपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज, खरसन मुखिया, भरत, जीवछ पासवान, शिवानंद बाबाजी, राजा पासवान, ऋषि कुमार कल्याणपुर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष केसरी सहित राजग के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment