*गायब बच्चे मिले बेहोशी अवस्था में, चल रही है इलाज। हर खबर पर पैनी नजर।*

अशोक कुमार की रिपोर्ट।
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के आलमपुर कोदरिया पंचायत के वार्ड नंबर- 2 स्थित (सरवन चौक के पास) महेश दास के 14 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र कुमार बीती रात सोए हुए अवस्था से आपरूपी गायब होने से स्थानीय आक्रोशित ग्रामीणों ने दलसिंहसराय सिंधिया घाट के मुख्यपथ को करीब ढाई घंटे तक जाम कर यातायात बाधित कर दिया।

वहीँ बच्चे गायब होने और सड़क जाम करने की सूचना मिलते ही अपनी तत्परता दिखाते हुए स्थानीय थानाध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती ने अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों से काफी मशक्कतों के बाद तथा पीड़ित परिवार को 24 घंटे खोजबीन में साथ देने के आश्वासन पर जाम हटाया।

उधर मौके पर ही घटना से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर दाहुचौक पर बच्चा मिलने की अफवाह पर अधिकांश ग्रामीणों ने दौड़ पड़े। वहीँ इधर बेहोशी अवस्था में घर के पीछे रोते हुए बच्चा बरामद हो गया। जिसमे बच्चे को रखकर भागने की बात बताया। जहां ग्रामीणों ने घर के पीछे घनघोर जंगल हुआ खेत खलिहान में खोजने के लिए उमर पड़े। लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई। बरामद बेहोशी बच्चे की इलाज एक निजी क्लीनिक में चल रहा है। वहीँ गांवों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है आखिर यह हुआ कैसे, किया कौन, कि बच्चे भय से तो नहीं छुप गया था।

तरह तरह की प्रश्न उठ रही है। लेकिन बच्चे की होश आने पर ही खुलेगी सारी पोल। जिसका इंतजार परिवार के लोग, ग्रामीण से लेकर प्रशासन भी कर रही है। खबर लिखे जाने तक बच्चा बेहोशी ही हालत में है।

Related posts

Leave a Comment