*जन सुराज विचार मंच बुद्धिजीवियों की बैठक संपन्न। “हर खबर पर पैनी नजर” (IPN) इंडिया पब्लिक न्यूज।*

जन सुराज विचार मंच बुद्धिजीवियों की बैठक संपन्न। “हर खबर पर पैनी नजर” (IPN) इंडिया पब्लिक न्यूज।

IPN/DESK/वन्दना झा

समस्तीपुर:- जिले के समस्तीपुर प्रखंड क्षेत्र में आज दिनांक 03/09/2024 को जन सुराज विचार मंच बुद्धिजीवियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रखंड क्षेत्र की समस्या और जन सुराज से अपेक्षा विषय पर विचार विमर्श हुआ।

इस बैठक की अध्यक्षता प्रोफेसर डॉक्टर कुशेश्वर यादव तथा संचालन प्रखंड संवाद सारथी रमेश शंकर झा ने की। इस बैठक मे निम्न हस्ताक्षरित उपस्थित थे। इस बैठक के मौके पर प्रोफेसर डॉ० कुशेश्वर यादव, शैलेश कुमार सिंह, प्रमोद कुमार, अजय कुमार सिंह, रामाश्रय प्रसाद बैठा, राज कुमार राय, गोपाल कुमार, वंदना देवी, राजीव कुमार, संतोष कुमार, राजीव कुमार झा, रमेश शंकर झा, संजय कुमार, शशि भूषण झा, राम बालक राय, उमेश कुमार सिंह, राजदेव राय इत्यादि लोग उपस्थित थे।

वहीं बैठक में विभिन्न बुद्धिजीवी लोगों ने विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की जिसमें:- १. महिलाओं को जाति प्रमाण पत्र बनाने में असुविधा के लिए, २. आउट सेटिंग से बहाली में बहुत बड़ा झोल, ०३. नगर निगम के गठन से 2 वर्ष पूर्व से सभी टैक्स में ब्याज वसूली जारी, सुविधा 2 साल बाद भी नदारद है।

०४. स्मार्ट मीटर की समस्या बहुत बड़ा कारण है। पहले जो लोग बिजली बिल भरते थे उससे कई गुना स्मार्ट मीटर के लगने से बहुत बड़ी समस्या उत्पन्न हुई। ५. डाटा एंट्री ऑपरेटर के खाते में भुगतान के बाद हटाने की साजिस हो रही है। ६. नगर निगम क्षेत्र में जलजमाव की समस्या और नाले नालीयों की समस्या से लोग परेशान हैं इसकी बहुत आवश्यकता है। इस बैठक में विभिन्न बुद्धिजीवियों ने अपने-अपने समस्या रखें।

Related posts

Leave a Comment