*प्रखंड क्षेत्र में जन सुराज कार्यवाहक समिति की घोषणा। इंडिया पब्लिक न्यूज (IPN) हर खबर पर पहली नजर।*

प्रखंड क्षेत्र में जन सुराज कार्यवाहक समिति की घोषणा।

IPN DESK
समस्तीपुर:- जिले के सरायरंजन प्रखंड क्षेत्र में जन सुराज कार्यवाहक समिति की घोषणा की गई। इस समिति के विभिन्न पदाधिकारियों के नाम निम्नलिखित हैं:

*प्रखंड अध्यक्ष:* विजय झा, *महासचिव:* राजू शर्मा,
*युवा अध्यक्ष:* केशव आनंद भारती,
*मुख्य प्रवक्ता:* विष्णु देव गिरि,
*सोशल मीडिया प्रभारी:* ऋतु राज वर्मा,
*अभियान प्रभारी:* विजय साह,
*महिला अध्यक्ष:* ममता देवी,
*किसान अध्यक्ष:* सुन्देश्वर राय,

इस बैठक में घोषणा के दौरान 251 सदस्यों की सूची भी जारी की गई। कार्यक्रम में पांच सदस्यीय कोर कमिटी के सदस्यों ने प्रखंड कार्यवाहक समिति की घोषणा की। साथ ही, अभियान समिति में चार सदस्यों के साथ एक नई समिति का गठन भी किया गया।

जन सुराज के संविधान सभा के सदस्य विजय वात्स्यायन ने कहा कि सभी वर्गों को एक मंच पर लाकर उनकी समान भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। जन सुराज 02 अक्टूबर 2024 तक एक करोड़ संस्थापक सदस्यों के साथ सबसे मजबूत राजनीतिक दल बनने की दिशा में अग्रसर है।

जिला अध्यक्ष चंद्रमणि सिंह ने इस दौरान कहा कि जन सुराज की सरकार और दल बनने के बाद महिला शिक्षा, महिला बाल विकास और सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गो  पर पूर्ण रूप से ध्यान दिया जाएगा और इस पर सक्रियता से काम किया जाएगा।

सरायरंजन प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार झा ने कहा कि हमारा लक्ष्य प्रखंड में जन सुराज को सुदृढ़ करना और नई राजनीतिक व्यवस्था को बनाना है ।

घोषणा समिति के सदस्य निरंजन ठाकुर, विजय वात्स्यायन, और भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त और जन सुराज के समस्तीपुर प्रभारी एन पी मंडल ने सभी पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। इस अवसर पर समिति ने जन सुराज की आगामी रणनीतियों और संगठन को मजबूत बनाने के लिए नए कार्यक्रमों की योजना पर भी चर्चा की गई।

Related posts

Leave a Comment