*विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी व जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का लिया जायजा, हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज… 

हमसे जुड़ने के लिए टच करें

रमेश शंकर झा,

समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष सह स्थानीय विधायक महेश्वर हजारी ने शनिवार को जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के साथ कल्याणपुर प्रखंड के बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के सोरमार ढाला व श्रीनाथ पारन ढाला के निकट जायजा लिया।

वहीं जायजा लेने पहुंचे विधायक को बाढ़ प्रभावित लोगों ने बाढ़ राहत राशि के साथ ही सरकार द्वारा मिलने वाली राहत मुहैया कराने की मांग किया। जिस पर विधायक व जिलाधिकारी ने लोगों को अविलंब सरकारी द्वारा राहत राशि देने का भरोसा दिया।

श्रीनाथ पारन ढाला के निकट ग्रामीणों ने विधायक एवं जिला अधिकारी से लदौरा से गंगौरा मुख्य पथ के श्रीनाथ पारण ढाला से कलौंजर मध्य विद्यालय तक सड़क ऊंची करण की मांग किया। उसके बाद विधायक ने लोगों को बाढ़ के बाद इस सड़क के ऊंची करण कार्य करवाने का भरोसा दिया।

इस दौरान विधायक महेश्वर हजारी ने लोगो को कहा की बाढ़ प्रभावित लोगों व विस्थापित परिवारों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही राहत अविलंब दी जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को बांध पर विस्थापित परिवारों के लिए पशुचारा, शौचालय, पीने के लिए गर्म पानी, किचन सेड आदि व्यवस्था करने का दिशा निर्देश दिया।

इस मौके पर एसडीओ रविन्द्र कुमार दिवाकर, बीडीओ धर्मवीर कुमार प्रभाकर, प्रभारी सीओ अश्विन कुमार, बीसीओ शुशील कुमार, नामापुर मुखिया रामविनोद ठाकुर, जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार सिंह, रामदेव सिंह, गौतम कुमार, हल्का कर्मचारी सुधीर महतो सहित चकमेहसी पुलिस सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment