*लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविशंकर सिंह ने दिनेश पासवान को पंचायतीराज का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया, हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज… 

वन्दना झा,

समस्तीपुर:- जिले में लोजपा पंचायती राज के प्रदेश अध्यक्ष रविशंकर सिंह ने सारी पंचायत के मुखिया दिनेश पासवान को समस्तीपुर जिला लोजपा पंचायतीराज का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया। वहीं लोजपा पंचायतीराज के प्रदेश अध्यक्ष रविशंकर सिंह ने कहा की दिनेश पासवान प्रखर समाजसेवी लोकप्रिय जनप्रतिनिधि है।

इनके मनोनयन से समस्तीपुर लोजपा संगठन मजबूत होगा।

वहीं जिला लोजपा पंचायतीराज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दिनेश पासवान के मनोनीत होने पर हर्ष के साथ बधाई देने वालो मे पुर्व विधायक सह जिला अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, जिला मिडीया प्रभारी उमाशंकर मिश्रा,

जिला प्रधान महासचिव नीरज भारद्वाज, दलित सेना जिला के अध्यक्ष अर्जुन पासवान, जिला महासचिव अमित कुमार, समस्तीपुर प्रखंड अध्यक्ष माया शंकर प्रसाद, वारिसनगर प्रखंड अध्यक्ष रामप्रित सिंह, खानपुर अरविंद पासवान सहित अन्य लोजपा पदाधिकारियों ने दिया। इस आशय की जानकारी जिला मिडीया प्रभारी उमाशंकर मिश्रा ने प्रेस को दिया।

Related posts

Leave a Comment