*जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला कार्यकारिणी की बैठक, हर वर्गों के लोगों को न्याय मिला:- महेश्वर हजारी, हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

वन्दना झा,

समस्तीपुर:- बिहार प्रदेश जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० कन्हैया सिंह ने जननायक कर्पूरी ठाकुर सभागार में  जिला जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला कार्यकारिणी की बैठक। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन की सरकार शिक्षा सहित हर मोर्चे पर सफल रही है।

आप कार्यकर्ता हमारी सरकार के उपलब्धियों को आमजनों तक पहुंचाकर जदयू को नंबर वन पार्टी बनाने की दिशा में आगे आवे। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार के शैक्षणिक दुरावस्था की चर्चा करते हुए कहा की हमारी सरकार में हर व्यवस्था पटरी पर लौटी है। विश्वव्यापी कोरोना काल में भी हमारे सरकार के विकास का रफ्तार थमा नहीं है।

जनता काफी खुशहाल हैं।योजनाबद्ध तरीके से सुशासन के पंद्रह वर्षों में सात निश्चय योजनाओं को संचालित कर के ही हम प्रगति के पथ पर आगे बढ़े हैं। एम्स की तर्ज पर जगह-जगह मेडिकल एवं इंजीनियरिंग कॉलेजों की स्थापना सहित इन प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में छात्र छात्राओं के प्रवेश की जटिलताओं को समाप्त कर हमारी सरकार ने आरक्षण व्यवस्था को लागू किया है।

बेरोजगारी को समाप्त की जाने सहित सूबे में उद्योगों की स्थापना सहित छात्र छात्राओं को पढ़ाई का अवसर देने के उद्देश्य से स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड सहित शिक्षक नियोजन, साइकिल, पोशाक, छात्रवृति सहित अनेक लोक कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा है। वहीं शिक्षा प्रकोष्ठ के समस्तीपुर जिलाध्यक्ष राम सेवक सिंह की अध्यक्षता एवं संचालन में आयोजित बैठक का शुभारंभ सेवानिवृत प्राचार्य सह जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव देवेंद्र महतो के स्वागत भाषण से हुआ।

इस बैठक को संबोधित करते हुए बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने कहा की विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पंद्रह वर्षों के सुशासन में गरीब गुरबों, दलित पिछड़ों सहित हर वर्गों के लोगों को न्याय मिला है। आगे कहा की जातिगत जनगणना से दलित पिछड़ों के हक अधिकार में वृद्धि होगी। इस दिशा में सभी को साथ लेकर हमारे मुख्यमंत्री विकास पुरुष नीतीश कुमार आगे बढ़ रहे हैं।

इस आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जदयू की प्रदेश सचिव स्वीटी प्रिया ने कहा की महिलाओं को सरकार ही नहीं संगठन में पचास प्रतिशत की भागीदारी देकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उच्च आदर्श स्थापित किया है।उनके कुशल नेतृत्व में हम प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते हुए विकसित बिहार बनाने में सफल होंगे। इस अवसर पर आगत अतिथियों को माला एवं चादर देकर सम्मानित किया गया।

जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सह समस्तीपुर लोकसभा प्रभारी अमरजीत राय के धन्यवाद ज्ञापन के बीच बैठक की समाप्ति की घोषणा किया गया। इस अवसर पर समस्तीपुर जिला जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राम सेवक सिंह ने 162 सदस्यीय अपनी जिला कमिटी का घोषणा किया। जिसमें 25 जिला उपाध्यक्षोंं यशवंत कुमार, प्रो० अरविंद कुमार,पूनम देवी जिलापर्षद,अभिषेक कुमार सिंह,परमानंद मंडल,संजय कुमार मिश्रा,अजय कुमार सिंह,विनय कुमार राय,प्रो विपिन झा,राम उचित महतो,धर्मेंद्र रजक, सोनेलाल सिंह,सुनील कुमार सिंह, प्रो मो० ईबाद, गणेश गिरी कवि, नंद किशोर महतो,राम चंद्र सिंह, वासुदेव सिंह, दिलीप सिंह,प्रो राम वृक्ष सिंह,भूपेंद्र नारायण सिंह, सुधीर कुमार,राजीव चौरसिया,सुनील कुमार सरोज, मुकेश कर्ण अधिवक्ता,

सभी दस विधानसभा क्षेत्रों में महासचिव सह विधानसभा प्रभारी दीपक कुमार झा (समस्तीपुर), उपेंद्र दास ( कल्याणपुर), उमेश राय (वारिस नगर), अस्मित राज (रोसड़ा), विजय कुमार चौधरी (हसनपुर), कमलकांत निराला ( विभूतिपुर), मनोज कुमार राम (उजियारपुर), अमरजीत कुमार (मोरवा), अभिनंदन झा (सरायरंजन) एवं श्रवण सिंह( मोहिउद्दीन नगर)। वहीं 23 जिला महासचिव लिलाकांत गिरी,अशोक कुमार चौधरी,मुकेश सिंह,देवेंद्र पासवान,रमेश कुमार सिंह,मणिकांत चौधरी,सोनाली कुमारी, चंद्रमणि,रामानंद सिंह,उग्र नारायण कमल अधिवक्ता, उज्जवल कुमार संतोष,अभिनव समीर अधिवक्ता,प्रेमजीत कुमार पोद्दार,सोहन पंडित, मो० ऐशर आलम, विकास कुमार गुप्ता, अनिल कुमार प्रभात, बैजनाथ चौधरी,जितेंद्र कुमार, प्रो अमरेश महतो, शिवराम चौधरी,देवेंद्र कुमार झा, नीरज झा।

42 जिला सचिव संजय दास, कृष्णा देवी,चंदन प्रकाश,हरिमोहन सिंह, उदय कुमार गिरि,काशी महतो, बिट्टू कुमार सिंह, देवेंद्र प्रसाद सिंह,गुंजन कुमार,बबिता कुमारी, तारा बाबु सिंह, रूबी कुमारी, चंदन राज,अर्जुन कुमार,दिलीप कुमार ठाकुर,शिव शंकर राय, नीरज कुमार,आशीष राज, कीर्ति कुमारी, विकास कुमार सिंह,राम नाथ राम, राजीव कुशवाहा, अनिल सिंह, कृष्ण मोहन सिंह,धर्मेश कुमार बंटी,जय नारायण महतो, संतोष कुमार साह, मुकुल कुमार चौधरी, राज कुमार चौधरी, गुंजन सम्राट, सौरभ रंजन,रणधीर कुमार चौधरी,विकास कुमार चौधरी,भूपेंद्र कुमार,राजीव कुमार सर्राफ ऊर्फ गांधीजी, सिकंदर प्रसाद सिंह, निरंजन कुमार राकेश, देवेंद्र यादव,प्रीति कुमारी, आमना खातून,बेबी कुमारी, जिला प्रवक्ता रश्मि जायसवाल, मुख्य मीडिया प्रभारी सह महासचिव रौशन कुमार, मीडिया प्रभारी नवीन कुमार, जिला सोशल मीडिया प्रभारी शैलेश कुमार, कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार राय, 8 जिला कार्यकारिणी सदस्य उमेश्वर पासवान, निधि कुमारी, मदन महतो, राकेश कुमार, मनीष कुमार दास,मुकेश कुमार राय, मो वसीर।

19 विशेष आमंत्रित सदस्य,20 प्रखंड अध्यक्ष रामानंद साहू बिथान, बबलू कुमार हसनपुर, दीपक कुमार सिंह सिंघिया, रामचंद्र महतो विभूतिपुर,नवलेश झा रोसड़ा,उमाशंकर राउत मोहनपुर,राजदेव सिंह मोहिउद्दीन नगर,राजेश कुमार विद्यापति नगर, जितेंद्र कुमार सरायरंजन, विकास कुमार चौधरी दलसिंह सराय,विनोद कुमार मिलिंद उजियारपुर, लाल बाबू सिंह मोरवा,मुकेश कुमार सिंह ताजपुर,कुमोद कुमार समस्तीपुर, कमलदेव सिंह शिवाजी नगर, कर्पूरी शर्मा खानपुर, विनोद सिंह वारिस नगर,विकास कुमार पूसा,मनोज कुमार सिंह कल्याणपुर,आरती कुमारी कुशवाहा पटोरी सहित सभी 7 नगर निकायों में नगर अध्यक्ष राम कुमार नगर पालिका समस्तीपुर,दीपक कुमार नगर परिषद दलसिंह सराय,मणितेश कुमार यादव नगर परिषद पटोरी,दिलीप कुमार गुप्ता नगर परिषद ताजपुर,राम किशोर राज नगर परिषद रोसड़ा, दीपांकज कुमार नगर पंचायत मुसरीघरारी, राघवेंद्र कुमार मिश्रा नगर पंचायत सराय रंजन का विधिवत घोषणा किया गया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष उषा सिन्हा, ए०बी० आरिफ, उज्जवल रत्न सिन्हा, निर्मल कुमार गुप्ता,संतोष कुमार पांडेय, मृत्युंजय कुमार सिंह,राजीव प्रशांत ,लाल बाबू महतो, मो इबाद,कौशल सिंह कुशवाहा,सत्यसंघ भारद्वाज, रजा अहमद, विनय कुमार राय आदि लोगों ने भी संबोधित किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन उजियारपुर लोक सभा प्रभारी अमरजीत राय ने किया।

Related posts

Leave a Comment