*कलश शोभा यात्रा के साथ अष्टयाम महायज्ञ का शुभारंभ, हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

धर्म विजय गुप्ता,

समस्तीपुर:- जिले के खानपुर प्रखंड क्षेत्र के  मधुटोल गावं स्थित ब्रह्मस्थान परिसर से  बुधवार को 501 कन्याओं और श्रद्धालुओं के द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाला गया। जहां नए वस्त्र व रंग बिरंगे परिधानों में सजी कन्याओं ने कलश यात्रा में शामिल हुई।

बताते चलें कि विगत 13 अगस्त को उक्त स्थल पर नव निर्मित मंदिरों में भगवान की मूर्ति स्थापित कर काफी धूम धाम से प्राण प्रतिष्ठा किया गया था। इस कार्यक्रम के आयोजक सह पैक्स अध्यक्ष डॉ० चंद्रभूषण लाल गुप्ता ने बताया कि उक्त अष्टयाम महायज्ञ का आयोजन किया गया है।

जिसको देखते हुए महायज्ञ से पूर्व श्रद्धालुओं के बीच नए वस्त्र वितरण किया गया जो सभी श्रद्धालु नए परिधानों में सजधज कर कलश शोभा यात्रा में शामिल हुए। कलश यात्रा बुधवार सुबह 7 बजे मधुटोल ब्रह्मस्थान परिसर से  निकाल कर पिरखपुर बूढ़ी गंडक नदी के संगम घाट से पवित्र जल भरकर यज्ञ स्थल पहुंची।

जहां पंडित फूलो मिश्र व उनके सहयोगी के द्वारा सुरीली मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना कर 24 घंटे की अष्टयाम महायज्ञ की शुभारंभ की गई। इस मौके पर डॉ० चंद्रभूषण कुमार, समाज सेवी रुचि कुमारी,

डॉ० रतन लाल गुप्ता, राम विनय महतो, उप सरपंच राम चन्द्र महतो, चन्दन कुमार सिंह, बालेश्वर सिंह, सेवानिवृत शिक्षक राम बहादुर महतो, उपेंद्र प्रसाद सिंह,मनोज गुप्ता, उपेंद्र महतो, राम बाबू महतो सहित समस्त ग्रामीण जुटे हुए थे। वहीं राम चरण साह, रौशन कुमार चौधरी, रौशन कुमार, राम नारायण दास, सहित सैकड़ों ग्रामीण लोग उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment