*किशोर कुमार के गाए गीतों का जादू आज भी बरकारर:- राजीव रंजन, हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज..

वंदना झा,

पटना:- ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के सौजन्य से महान पार्श्वगायक हर दिल अजीज किशोर कुमार की जयंती 04 अगस्त के अवसर पर संगीतमय कार्यक्रम ‘गाता रहे मेरा दिल’ का आयोजन किया गया। जिसमें कलाकारों ने एक से एक बढ़कर गीत गाकर समां बांध दिया।

संगीतमय कार्यक्रम ‘गाता रहे मेरा दिल’ का संयोजन जीकेसी बिहार की प्रदेश अध्यक्ष डा० नम्रता आनंद, जीकेसी कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेम कुमार, कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अनुराग समरूप और कला-संस्कृति प्रकोष्ठ बिहार के उपाध्यक्ष दिवाकर कुमार वर्मा ने नमन किया।

वहीं जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि किशोर कुमार को भारतीय सिनेमा जगत में सर्वाधिक लोकप्रिय पार्श्वगायकों के तौर पर शुमार किया जाता है। उनकी आवाज ने संगीत की सीमाएं तोड़ी, अल्फाजों से दर्शन और सुर को जोड़ा, अपने संगीत को हर दिल में बसा दिया, एक ऐसा फनकार, जिसके जीवन को कुछ शब्दों में बयां करना बहुत मुश्किल है।

वहीं प्रेम कुमार ने बताया कि भारतीय सिनेमा जगत का एक ऐसा स्तम्भ किशोर कुमार जो आज भी संगीत प्रेमियों के दिल पर अमिट छाप बनाये है। जिनकी सुरीली अद्वितीय आवाज हर रोज हमें दीवाना करती है। मिजाज मनमौजी, अंदाज मस्ताना और सुर के शहंशाह किशोर कुमार में हमें गायक, संगीतकार, अभिनेता, निर्माता, जैसे रूप हमें देखने को मिले।

संगीत की बिना तालीम हासिल किए जिस तरह से उन्होंने फिल्म संगीत जगत में अपना स्थान बनाया वह तारीफ के काबिल है। अपनी मधुर आवाज में गाए गीतों के जरिए किशोर कुमार आज भी हमारे आसपास मौजूद हैं। पुरानी के साथ-साथ नई पीढ़ी भी उनकी आवाज की दीवानी है।

संगीतमय कार्यक्रम में दिवाकर कुमार वर्मा, प्रेम कुमार, आनंद, सं सिन्हा, सुभाषि कार्यक्रम के अंत में सभी
कलाकारों को ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

Related posts

Leave a Comment