*राजद जिलाध्यक्ष ने कमिटी को विस्तार किया, हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

वंदना झा,

समस्तीपुर:- जिले के राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी के निर्देश पर राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शत्रुध्न यादव ने अपनी कमिटी को विस्तार किया। वहीं शिवाजीनगर प्रखंड के रानीपरती पंचायत के खनुमा गावं निवासी मन्टुन यादव को राजद शिक्षक प्रकोष्ठ का शिवाजीनगर प्रखंड अध्यक्ष, कल्याणपुर प्रखंड के रामभद्रपुर पंचायत निवासी संजीत कुमार उर्फ पप्पु यादव को राजद शिक्षक प्रकोष्ठ का जिला सचिव तथा मोरवा प्रखंड के चकपहाड़ गावं निवासी देवेन्द्र राय मोरवा प्रखंड राजद शिक्षक प्रकोष्ठ का प्रखंड अध्यक्ष को मनोनीत किया है।

इनके मनोनयन पर राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी, प्रांतीय नेता पी०पी०शर्मा, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, कार्यालय सचिव रोशन यादव, जिला राजद नेता ज्योतिष महतो, अजीत कुमार यादव, जगदीश रजक, राकेश यादव, रवि आनंद, जयशंकर ठाकुर, रविन्द्र कुमार रवि, मनोज पटेल आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।

Related posts

Leave a Comment