*गाड़ियों के समय पालन में मंडल अव्वल रहा, हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा,

समस्तीपुर:- समस्तीपुर मंडल रेल गाड़ीयों के शत- प्रतिशत समय पालन के लक्ष्य को हासिल कर पूर्व मध्य रेल के पाँचों मंडल में अव्वल रहा। विदित हो कि परिचालन विभाग ट्रेनों को 100% समय से परिचालन हेतु सतत प्रयासशील रहा है और अन्य संबंधित विभागों का भी सक्रिय सहयोग मिलता रहा है। वहीं  मंडल रेल प्रबंधक अशोक माहेश्वरी के निर्देशन और सीनियर डीओएम (DOM) रूपेश कुमार के कुशल नेतृत्व में परिचालन विभाग के अधिकारियों, कंट्रोलर, स्टेशन मास्टर एक टीम की तरह कार्य करते हुए समय पालन की दिशा में  यह सफलता पाई है।


यहाँ विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि दिनांक 19/07/2021 को समस्तीपुर मंडल समय पालन की दिशा में भारतीय रेल के सभी 67 मंडलों में प्रथम स्थान पाने में सफल रहा था। वहीं समस्तीपुर मंडल के प्रथम स्थान पाने पर मंडल रेल प्रबंधक अशोक माहेश्वरी ने हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अगर इसी प्रकार सभी विभाग सामूहिक रूप से कार्य करते रहे तो आगामी समय में भी समस्तीपुर मंडल समय पालन के साथ साथ अन्य क्षेत्र में भी अग्रणी रहेगा। वहीं पूर्व मध्य रेल समय पालन के क्षेत्र में सभी 17 जोनों में दूसरे स्थान पर रहा। इस आशय की जानकारी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सरस्वती चंद्र ने प्रेस को दी।

Related posts

Leave a Comment