*बीजेपी के हनुमान के सवाल पर चिराग ने स्पष्ट किया, मेरे अपने ही मेरे पीठ में खंजर भोंका फिर मैं औरों को क्या बोलूं। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज… 

आशीर्वाद यात्रा के दौरान बेगूसराय पहुंचे लोजपा प्रमुख चिराग पासवान।

Dk/desk,

बेगूसराय:- आशीर्वाद यात्रा के दरमियान आज बेगूसराय पहुंचे लोजपा प्रमुख चिराग पासवान। वहीं पत्रकारों से वार्ता के दौरान चिराग पासवान ने जहां एक तरफ सीएम नीतीश कुमार को बंगले में तीर मारने का हवाला दिया। अपनी चाचा पर भी बड़ा आरोप लगाते हुए सीएम के गोद में बैठ जाने की बड़ी बात कह डाली चिराग, यहीं नहीं रुके उन्होंने स्पष्ट लहजे में यह भी कहा जहां पूरा पक्ष विपक्ष रामविलास पासवान जी की पुण्यतिथि मना रही थी। वही मेरे चाचा पशुपति पारस वैसे शख्स के गोद में जाकर शरण ली जिसने उनके पुण्यतिथि पर एक ट्वीट करना मुनासिब नहीं समझा। इससे साफ जाहिर होता है बंगले के चिराग को बुझाने का प्रयास पापा के समय से ही किया जा रहा था। लेकिन पापा के क्रिया कर्म के दौरान हाल ही में चुनाव होने के कारण इन्होंने अपना असली रूप पार्टी के सामने ही नहीं बिहार के जनता के सामने भी रखा हैं। आज बिहार की जनता के रुख को देखकर वो खुद अंदाजा लगा ले सकते हैं की  कौन असली है और कौन नकली हैं। लगातार बिहार में अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग पोस्टर वार को लेकर भी उन्होंने स्पष्ट किया। समस्तीपुर हो या बेगूसराय फिर हाजीपुर हर जगह जो जनता की मूड है जो सैलाब है मुझे नहीं लगता मुझे कुछ कहने की आवश्यकता है। आने वाले दिनों में जेडीयू के कुछ साथी जल्द ही एक नई सरकार के लिए तैयार हो रहे हैं। हमारे संपर्क में भी हैं।

वह दिन दूर नहीं जब मध्यावधि चुनाव सामने होगा। वहीं आरक्षण के मुद्दे पर भी उन्होंने स्पष्ट किया की रामविलास पासवान जी हमेशा से बिहार की स्थिति को देखते हुए अर्थव्यवस्था को देखते हुए आरक्षण की सूची बनाकर संसद में इस बात को रखते रहे थे। लेकिन कुछ लोगों को यह गवारा लगा..?

वहीं बीजेपी के हनुमान के सवाल पर चिराग ने स्पष्ट किया जब मेरे अपने ही मेरे पीठ में खंजर भोंका फिर मैं औरों को क्या बोले। इस वक्त मेरी कोई हैसियत नहीं हमें सिर्फ जनता का आशीर्वाद चाहिए। वही आशीर्वाद यात्रा के दरमियान चिराग ने बेगूसराय में भी युवाओं से प्यार और बुजुर्गों से आशीर्वाद भरपुर बटोरा।लोगों ने चौक चौराहों पर फूल और मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत ही नहीं किया बल्कि फूलों की वर्षा करने लगे।  चिराग पासवान ने भी लोगों को हाथ जोड़कर अभिवादन किया और बुजुर्गों से भी आशीर्वाद लिया। अब देखना दिलचस्प होगा आने वाले दिनों में इस राजनीतिक घमासान के बीच विवादित बंगले में रौशन कौन करता है चिराग या फिर पारस। इस मौके पर राजू तिवारी प्रदेश अध्यक्ष, हुलास पांडेय बिहार प्रदेश संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सह पूर्व एमएलसी, संजय पासवान प्रदेश महासचिव, राम विनोद पासवान पूर्व विधायक, सुरेंद्र विवेक प्रदेश प्रवक्ता प्रेम पासवान जिला अध्यक्ष बेगूसराय।

Related posts

Leave a Comment