*दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित मशहूर फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार के निधन अत्यंत दुखद है:-मुख्यमंत्री। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

IPN/DESK:- बॉलीवुड के दिग्गज ट्रेजडी किंग के नाम से मशहूर फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार जी का निधन हो गया। वहीं दिलीप कुमार जी 98 वर्ष के थे, वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दिलीप कुमार जी को हाल ही में सांस लेने में परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके बाद उनका निधन हो गया है।

वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा कि हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध और लोकप्रिय अभिनेता व दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित दिलीप कुमार जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। वह राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके थे। उनके निधन से सिनेमा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

फिल्म इंडस्ट्री के लोग और विभिन्न राजनीतिक हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनके फैंस भी सोशल मीडिया पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं इंडिया पब्लिक न्यूज (IPN) परिवार की ओर से भी उन्हे *शत-शत नमन* और भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

Related posts

Leave a Comment