*पुलिस अधीक्षक ने थाने का निरीक्षण किया, दिए कई दिशा निर्देश। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

डीके डेस्क

समस्तीपुर:- जिले के  दलसिंहसराय थाने का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो ने किया। इस दौरान पत्रकारों को पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि आज वार्षिक निरीक्षण थाने का किया जा रहा है। वहीं सभी कांडों की समीक्षा की जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने बताया की लंबित कांडों को शीघ्र निष्पादित करने हेतु आदि का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा आगे क्या-क्या कार्यवाही करनी है इस संबंध में भी दिशा निर्देश दिया जा रहा है। इस मौके पर डीएसपी दिनेश कुमार पाण्डेय, पुलिस निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष कुमार बृजेश,  सर्किल इंस्पेक्टर उमाशंकर कुमार, संगीता कुमारी, शिवकुमार त्रिपाठी आदि मौजूद थे।निरीक्षण से पूर्व पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

Related posts

Leave a Comment