*ई-किसान भवन में कृषक गोष्ठी सह कृषक प्रशिक्षण का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

नवीन कुमार वर्मा।

समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड परिसर किसान भवन में शुक्रवार को कृषि विभाग के वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर आत्मा अध्यक्ष किसान रत्न सीताराम शर्मा की अध्यक्षता में कृषक गोष्ठी किसान प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

इस प्रशिक्षण में प्रखंड क्षेत्र के 31 पंचायत से आए किसानों ने कृषि संबंधी कई प्रश्न उत्तर समन्वयक राजेश कुमार मनीष कुमार से करते हुए जानकारी प्राप्त की। वहीं आत्मा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री की जल जीवन हरियाली किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है।

प्रखंड क्षेत्र के किसानों को भागलपुर स्थित सबौर कृषि विश्वविद्यालय भेजने को लेकर किसान सलाहकारों से सूची उपलब्ध करा ली गई है। जहां वहां किसान मेला का बृहत् आयोजन किया जा रहा है। उसमें यहां से जाने वाले किसान भाग लेंगे और कृषि संबंधी जानकारी प्राप्त करेंगे।

इस मौके पर किसान सलाहकार धीरज कुमार धीरज, ए० टी० एम० मनोज गुप्ता, लेलिन कुमार, संजीव कुमार देव, ममता देवी, अजय कुमार बबलु, रामाधार राय, दयाराम राय, कौशल किशोर, लाल बहादुर साह, नवल कुमार सिंह, बैजनाथ शाह, दीनदयाल झा सहित आदि किसान गोष्ठी में अपने अपने विचार रखे। वहीं धन्यवाद ज्ञापन सहायक तकनीकी प्रबंधक मनोज गुप्ता  ने किया।

Related posts

Leave a Comment