*जिलाधिकारी ने प्रखंडों का क्रमवार निरीक्षण किया, भारी अनियमितता पाई। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा

समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में पटोरी अनुमंडल क्षेत्र में किये जा रहे मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण गली नली पक्कीकरण निश्चय योजना,

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, आपूर्ति, लोक शिकायत निवारण, लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम, कोविड-19 एवं अंचल संबंधी कार्यों की समीक्षात्मक बैठक मोहनपुर प्रखंड के पंचायत समिति भवन में की गई।

वहीं बैठक में जिलाधिकारी द्वारा  निम्नलिखित निर्देश दी गई:- ०१. प्रखंड में नल -जल योजना से संबंधित भारी अनियमितता पाई गई, जिलाधिकारी ने काफी खेद जताया। ०२. मोहनपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया।


०३. पटोरी प्रखंड के भी जांच के क्रम में लगभग सभी योजनाओं में त्रुटि पाई गई, जिसके कारण प्रखंड विकास पदाधिकारी पटोरी को स्पष्टीकरण मांगा गया।
०४. पटोरी प्रखंड में नल- जल योजना एवं अन्य योजनाओं में भी भारी अनियमितता पाई गई।


०५. पीएचईडी (PHED) के कार्यपालक अभियंता बहुत दिनों से अनुपस्थित पाए गए, जिसके कारण उनसे स्पष्टीकरण की मांग की गई। ०६. मोहिउद्दीननगर कि स्थिति भी काफी असंतोष पाई गई, जिसके कारण भवन निर्माण के जेई (JE) पर करवाई करने का निर्देश दिया।


०७. मोहिउद्दीननगर प्रखंड विकास पदाधिकारी से स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया। ०८. सहायक विद्युत अभियंता पटोरी को स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया। ०९. जिलाधिकारी द्वारा मोहनपुर प्रखंड स्थित रसलपुर पैक्स गोदाम का निरीक्षण किया गया एवं ग्रामीण से बात किया गया।

पैक्स गोदाम में लगभग 100 क्विंटल गेंहू पाई  गई। इस समीक्षा बैठक में अपर समहर्ता, सहायक समाहर्ता, अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी,

अनुमंडल पदाधिकारी पटोरी, भूमि सुधार उप समाहर्ता पटोरी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, प्रशिक्षु वरीय उप समाहर्ता, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment